फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Old lady riding tempo died in car collision, five injured

Farrukhabad News: कार की टक्कर से टेंपो सवार वृद्धा की मौत, पांच घायल

Tue, 21 Jan 2025 11:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 21 Jan 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Old lady riding tempo died in car collision, five injured
कार की टक्कर क्षतिग्रस्त हुए टेंपो को देखते लोग। - फोटो : कार की टक्कर क्षतिग्रस्त हुए टेंपो को देखते लोग।
फर्रुखाबाद। कायमगंज की ओर जा रही तेज रफ्तार कार का अगला टायर फटने के बाद वह आगे जा रहे टेंपो से टकरा गई। इससे टेंपो सवार अज्ञात वृद्धा की मौत हो गई। हादसे में टेंपो के चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी बरौन में भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे हथियापुर रेलवे क्रासिंग तिराहे के पास मुख्यमार्ग पर कायमगंज की ओर जा रही तेज रफ्तार कार का अचानक अगला टायर फट गया। अनियंत्रित कार आगे जा रहे एक टेंपो से टकरा गई। इससे कार सवार एक 65 साल की अज्ञात वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव रशीदपुर निवासी चालक सोनू (25), सुल्तानगंज के विनीत, सिकंदरपुर के महिपाल की पुत्री श्वेता (23), कायमगंज के पपड़ी निवासी निजाकत (32), मैनपुरी के हरीओम घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे बीबीगंज चौकी प्रभारी नितिन यादव, दरोगा अक्षय ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी बरौन भिजवाया। वाहनों को कब्जे में ले लिया। इस दौरान कार सवार मौका पाकर भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद मुख्यमार्ग पर जाम लग गया। वाहनों की लंबी कतारें लग गई। हालांकि पुलिस ने वाहनों को सड़क किनारे करके आधा घंटे में जाम खुलवा दिया। तीन घायलों को लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। हालत खतरे से वाहन बताई जा रही है। चौकी प्रभारी नितिन यादव ने बताया कि वृद्धा की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed