{"_id":"570a9a5f4f1c1bdb6cc810e9","slug":"ohia-hospital-lifelong-imprison-escaped","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया अस्पताल से आजीवन कारावासी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया अस्पताल से आजीवन कारावासी फरार
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
Updated Sun, 10 Apr 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
जिला जेल में फिर बवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ का कैदी रविवार को पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आजीवन कारावासी के फरार होने की सूचना पर पुलिस और जेल प्रशासन में खलबली मच गई। आनन फानन में पुलिस कप्तान मौके पर पहुंच गए। एसपी ने जिले की सीमाओं पर चेकिंग अभियान शुरू करवाया है।
विज्ञापन
पड़ोसी जिला कन्नौज के थाना छिबरामऊ की आवास विकास कालोनी निवासी संदीप राठौर पुत्र रावेंद्र सिंह को दुष्कर्म के मुकदमे में आजीवन कारावास की सजा हुई है। उसे जिला जेल इटावा से 31 जनवरी 2016 को फतेहगढ़ केंद्रीय कारागार लाया गया था।
विज्ञापन
5 अप्रैल को सेंट्रल जेल से पांच कैदी परीक्षण के लिए लोहिया अस्पताल लाए गए थे। इनमें संदीप राठौर भी शामिल था। संदीप राठौर सीने में दर्द का बहाना बनाकर अस्पताल में भर्ती हो गया। शनिवार को संदीप से उसकी पत्नी व ससुर लोहिया अस्पताल में मिलने आए थे।
विज्ञापन
रविवार शाम को संदीप पेशाब का बहाना कर अस्पताल से बाहर आया। इसके बाद सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी दिलीप और राजुल प्रताप शुक्ल को चकमा देकर फरार हो गया। यह दोनों कैदी को इधर से उधर खोजते रहे। इन्होंने इसकी जानकारी अधिकारियों को नहीं दी।
देर रात तक कैदी के न मिलने पर इन्होंने अधिकारियों को जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्ण, सीओ मोहम्मदाबाद लेखराज सिंह, शहर कोतवाल देवेंद्र शर्मा लोहिया अस्पताल पहुंचे। इन्होेंने सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों से पूछताछ की। एसपी ने जिले की सीमाओं को सील कर चेकिंग किए जाने का आदेश दिया है। एसपी ने बताया कि लापरवाही बरतने के मामले में दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।