{"_id":"57376b124f1c1b577991a461","slug":"oh-my-god-so-the-heat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाप रे बाप, इतनी गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाप रे बाप, इतनी गर्मी
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
Updated Sat, 14 May 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब एक सप्ताह से गर्मी ने तेजी दिखानी शुरू कर दी है। शनिवार को पारा 43.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से लोग बेहाल हो गए। दोपहर से पहले ही बाजार में सन्नाटा पसर गया। दुकानों और घरों में लोग कूलर और पंखे के सामने बैठे नजर आए।
करीब एक सप्ताह से तापमान में बढ़ोत्तरी चल रही है। लगातार तापमान बढ़ने से गर्मी ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार सुबह से ही गर्मी ने तेजी पकड़नी शुरू कर दी। दोपहर 12 बजते-बजते सूरज की तपिश बढ़ती गई और आसमान से मानों आग बरसने लगी हो। त्रिपोलिया चौक पर दोपहर करीब 12.45 बजे जाम में फंसे स्कूली वाहन में बैठे बच्चे पसीने से तर-बतर नजर आए। धूप से बचने के लिए लोग छाता लेकर निकले।
गर्मी का आलम यह था कि दोपहर बाद सबसे व्यस्त रहने वाले नेहरू रोड, घुमना बाजार, रेलवे रोड और लालदरवाजा तिराहे पर सन्नाटा पसरा था। दुकानदार दुकानों पर कूलर के सामने बैठे दिखाई दिए। घरों में भी लोग कूलर और पंखे के सामने से हटने का नाम नहीं ले रहे थे। रोडवेज बस स्टैंड पर धूप में खड़ी बसों में बैठे यात्री गर्मी से बिलबिलाते दिखे। गर्म लू के थपेड़ों से लोगों का हाल बेहाल था। गर्मी लगातार बढ़ने से डायरिया के मरीजों की भी संख्या बढ़ने लगी है। लोहिया अस्पताल में रोजाना डायरिया के 8 से 10 मरीज आ रहे हैं।