{"_id":"5ee4e9468ebc3e43082bd87e","slug":"officers-protest-in-electric-office-in-farrukhabad-farrukhabad-news-knp5653140180","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली न मिलने से गुस्साए ग्रामीणों ने हजियांपुर उपकेंद्र घेरा, नारेबाजी कर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली न मिलने से गुस्साए ग्रामीणों ने हजियांपुर उपकेंद्र घेरा, नारेबाजी कर किया हंगामा
विज्ञापन
शमसाबाद के गांव संत कुइया में पांच घंटे बिजली मिलने से गुस्साए लोगों ने शनिवार को हजियांपुर विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया। उन्होंने निगम के अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़वाने की मांग की है। एसएसओ के समझाने के बाद ग्रामीण लौट गए।
हजियांपुर विद्युत उपकेंद्र के मंझना फीडर से संत कुइया गांव में बिजली जाती है। गांव में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा है और नंगे तार पड़े हुए हैं। इसी ट्रांसफार्मर से करीब आठ नलकूप व ग्रामीणों के घरेलू कनेक्शन हैं। इससे ग्रामीणों को 18 के बजाए पांच घंटे बिजली मिल रही है। सुनवाई न होने से गांव के लोगों का शनिवार को गुस्सा फूट गया।
करीब 100 ग्रामीणों ने शनिवार को हजियांपुर विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर घेराव कर अफसरों के खिलाफ नारेबाजी कर की। ग्रामीणों ने 100 केवीए ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्घि कराने और नंगे तारों को बदलने की मांग की है।
विज्ञापन
एसएसओ संजीव कुमार ने गांव वालों से कहा कि वह उनकी समस्या को उच्च अधिकारियों तक पहुंचा देंगे। एसएसओ के आश्वासन पर ग्रामीण घर चले गए। एसडीओ रामकुमार ने बताया कि वह जेई को भेज कर मामले की जांच करवा लेंगे।