{"_id":"5e933f458ebc3e76d45280b4","slug":"officers-arrived-to-get-the-corpse-removed-from-the-grave-fearing-death-from-corona-farrukhabad-news-knp5549231199","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से मौत की आशंका, कब्र से शव निकलवाने पहुंचे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से मौत की आशंका, कब्र से शव निकलवाने पहुंचे अफसर
विज्ञापन
रायपुर चौकी में युवक की मौत के संबंध में पिता से पूछताछ करते सिटी मजिस्ट्रेट। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। युवक की कोरोना से मौत होने की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी और डाक्टरों की टीम कब्रिस्तान में दफन शव को निकालने पहुंची। डाक्टरों ने परिजनों से पूछताछ की तो परिजनों ने युवक के इलाज के कागज दिखाए। जिसको देखने पर पता चला कि युवक का लीवर डैमेज हो गया था। उसका उपचार चल रहा था। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। शव निकलवाए बिना ही अधिकारी चले गए।
मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला शमशेर खानी निवासी यामीन के 38 वर्षीय पुत्र आदिल की शनिवार को मृत्यु हो गई थी। परिजनों ने जसमई कब्रिस्तान में शव दफन कर दिया था। किसी ने प्रशासन को युवक की कोरोना से मौत होने की सूचना दे दी। रविवार सुबह 10 बजे सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य, सीओ सिटी मन्नीलाल गौंड, इंस्पेक्टर जेपी शर्मा और कोरोना टीम के डॉ. ऋषि गुप्ता रायपुर चौकी पहुंचे।
उन्होंने कब्र से शव निकलवाने की व्यवस्था की। अफसरों ने पिता यामीन को बुलाया। उन्होंने इलाज की सभी फाइलें अधिकारियों को दिखाईं। डॉ. ऋषि गुप्ता ने किडनी फेल होने की जानकारी अफसरों को दी। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि उसका लोहिया में भी इलाज चल रहा था। इसके बाद वह जयपुर इलाज के लिए गया था। वहां से जवाब दे दिया गया, तो वह होली के दौरान घर आ गया था। इसी के चलते उसकी मौत हो गई। डाक्टर की सलाह पर शव नहीं निकलवाया गया।
विज्ञापन
पूरे परिवार का परीक्षण कराने की कवायद
जयपुर में डाक्टर को दिखाकर वापस लौटे आदिल की मौत के बाद उसके परिवार का कोरोना परीक्षण होने की कवायद शुरू की जाएगी। डॉ. ऋषि गुप्ता ने यामीन से कहा कि परिवार के किसी भी व्यक्ति को खांसी, जुकाम, बुखार की शिकायत हो, तो तुरंत जांच कराएं। सीओ सिटी ने बताया कि पूरे परिवार की मॉनीटरिंग की जाएगी।