{"_id":"f54cf6b479c59e7ec1c567985edff733","slug":"office-complex-to-deploy-police-force-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" कचहरी परिसर तैनात रहा पुलिस बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचहरी परिसर तैनात रहा पुलिस बल
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Tue, 24 Feb 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कचहरी परिसर में मंगलवार को पुलिस के सघन चेकिंग अभियान चलानेे से हड़कंप
विज्ञापन
मच गया। कचहरी परिसर से लेकर हवालात के पीछे तक का निरीक्षण किया गया।
कचहरी में भारी फोर्स देखकर आए वादकारी सहमे रहे। मुजफ्फरनगर न्यायालय
में हुई घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए आईजी कानून व्यवस्था ने पुलिस
अधीक्षक को न्यायालय परिसर में सघन तलाशी के निर्देश दिए थे।
इसके तहत मंगलवार को एएसपी आरबी चौरसिया के नेतृत्व में सीओ सिटी वाईपी सिंह, आरआई लाइन, के साथ बड़ी संख्या में पुलिस व पीएसी फोर्स के कचहरी में पहुंचने से परिसर छावनी में तब्दील हो गया। जिला जज कोर्ट के सामने बंदियों से मिलने आए परिजनों की सघन तलाशी ली गई। एएसपी ने कोर्ट परिसर में शस्त्र लेकर कोर्ट परिसर में आने वालों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए। एएसपी ने कचहरी परिसर में बनी दोनों हवालातों का भी मुआयना किया। उन्होेंने बंदियों की सुरक्षा
में तैनात पुलिस जवानों को मुस्तैदी से ड्यूटी करने को कहा। कचहरी परिसर के निरीक्षण के बाद गेट पर उन्होंने बाइक सवार दो युवकों को रोककर तलाशी करवाई। बिना नंबर की बाइक और कोई आईडी प्रूफ न दिखा पाने के कारण दोनों युवकों को पुलिस अभिरक्षा में पूछतांछ के लिए फतेहगढ़ कोतवाली भेज दिया गया।