फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Offering water to Chhatha Mata by offering arghya to the rising sun

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महोत्सव का समापन

Sun, 03 Nov 2019 06:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
Offering water to Chhatha Mata by offering arghya to the rising sun
कायमगंज सीपी स्कूल में छठ पूजा में शामिल महिलाएं। - फोटो : FARRUKHABAD
आस्था और संस्कार का महापर्व छठ महोत्सव का उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ भव्य समापन हो गया। पांचाल घाट को भव्यता से सजाया गया। छठ माता को भी जलदान करके भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन

पूर्वांचल विकास समिति की देखरेख में रविवार सुबह चार बजे से ही गंगा तट पर 36 घंटे से निर्जला व्रत रखे भक्तों का सैलाब उमड़ा। घाट को सुंदर रोशनी से सजाया गया था। व्रती महिलाओं ने स्नान करने के बाद गंगा में खड़े होकर भगवान सूर्य के उदय होने का इंतजार किया। बादल होने की वजह से काफी देर बाद निकले भगवान सूर्य और छठ माता को अर्घ्य दिया। इसके बाद भव्य आरती और प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर उपासक पूनम शर्मा, उर्मिला भट्ट, दुर्गा देवी, रागिनी राय, निर्मला पांडेय, रौलदशमी पांडेय, रीना सिह, आशा देवी, किरण पांडेय, रूमा शर्मा, रोली, डा. अरुण पांडेय, डा. शमीम अहमद, केदार साह, जनार्दन शर्मा, पीके झा, हरेंद्र दुबे, अभिषेक शर्मा, आयुष शर्मा, सोनू शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार नगर के सीपी स्कूल में पूर्वांचल की शिक्षिकाएं रहती हैं। जिन्होंने छठ पर्व धूमधाम से मनाया। शनिवार शाम डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर और सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। डा. सुनीता केशरी व संजय कुमार गुप्त ने ठेकुआ व अन्य फलों से सूर्य भगवान की पूजा कर अपने परिवार की संपन्नता के लिए कामना की।

स्कूल की निदेशक डा. मिथलेश अग्रवाल ने व्रत रखे शिक्षिकाओं के साथ सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया। सभी महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाकर उनके सुखी होने की कामना की। इस महापर्व में पूर्णिमा पांडेय, बीना बाजपेई, अंजली सिंह चौहान, बीना दुबे, लक्ष्मी गुप्ता, रंजना गुप्ता, वंदना सिंह, कीर्ति तिवारी, डॉली द्विवेदी, शालिनी श्रीवास्तव, प्रभा चतुर्वेदी, बीना तिवारी, आरती यादव, जया क्रांति, नीरजा बाजपेई मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed