फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   occupants made the police and Lekhpal run with bricks and stones

Farrukhabad News: कब्जेदारों ने पुलिस व लेखपाल को ईंट-पत्थर लेकर दौड़ाया

Wed, 03 May 2023 01:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
occupants made the police and Lekhpal run with bricks and stones
सोनिक (उन्नाव)। घर के सामने जमीन पर कब्जे की शिकायत पर जांच करने गए पुलिस चौकी इंचार्ज और लेखपाल की मौजूदगी में आरोपियों ने शिकायतकर्ता से धक्कामुक्की की। पुलिस ने बीच बचाव का प्रयास किया तो उससे भी अभद्रता और धक्कामुक्की की। इसके बाद उन्होंने ईंट-पत्थर और साबड़ लेकर दौड़ा लिया, किसी तरह पुलिस कर्मियों ने खुद को बचाया। सूचना पर दही थानाध्यक्ष भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और चार हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। चौकी इंचार्ज की तहरीर पर चार भाइयों और उनकी मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

दही थाना क्षेत्र के तुर्कमान नगर गांव निवासी मिथलेश कुमार लोधी ने मंगलवार को थाने में तहरीर देकर पड़ोसी उपदेश लोधी व उनके भाइयों द्वारा जमीन पर जबरन कब्जा करने की शिकायत की थी। इसपर दही औद्योगिक क्षेत्र चौकी इंचार्ज भीमशंकर मिश्रा, एक्शन मोबाइल के दो हेड कांस्टेबिल और लेखपाल शिव प्रकाश जायसवाल के साथ मौके पर पहुंचे और जमीन की पैमाइश शुरू कराई। लेखपाल जमीन की माप कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उपदेश लोधी, उसके भाई शिवम, सत्यम, अमन व उनकी मां जानकी ने शिकायतकर्ता मिथलेश व उसके भाई संतोष व अन्य परिजनों के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो सभी हाथ में ईंट-पत्थर, सरिया व साबड़ लेकर हमलावर हो गए। बीच बचाव में पुलिस कर्मियों के साथ भी धक्कामुक्की और वर्दी फाड़ने की कोशिश की। सूचना पर दही थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और उपदेश व उसके भाई शिवम, सत्यम और अमन को पकड़ लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र चौकी इंचार्ज की तहरीर पर पांच के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed