{"_id":"6490b15ac37a4a9a150d4b7a","slug":"nursing-homes-and-labs-found-running-scams-ot-sealed-farrukhabad-news-c-12-1-294824-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: झोलाछाप चलाते मिले नर्सिंगहोम व लैब, ओटी सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: झोलाछाप चलाते मिले नर्सिंगहोम व लैब, ओटी सील
Tue, 20 Jun 2023 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 20 Jun 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। झोलाछापों के खिलाफ सोमवार को चले अभियान में एसीएमओ को अवैध रूप से नर्सिंगहोम व पैथोलॉजी लैब चलती मिलीं। पंजीकृत नर्सिंगहोम भी अमानक मिलने पर उन्होंने ओटी सील कर दी। अपंजीकृत नर्सिंगहोम में ताला डलवा दिया गया।
जनपद में शहर से लेकर कस्बों में अवैध रूप से 200 से अधिक नर्सिंगहोम झोलाछाप चला रहे हैं। यह इलाज के नाम पर लूट के साथ मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। आवास विकास कालोनी से मसेनी चौराहे के आसपास अवैध अस्पतालों की मंडी है। इससे आएदिन मरीजों की जान जाने से बवाल भी होता है। एसीएमओ डॉ.रंजन गौतम सुबह झोलाछापों के खिलाफ कार्रवाई करने निकले। भनक लगते ही झोलाछापों ने भर्ती मरीजों को नर्सिंगहोम से बाहर कर दिया। एसीएमओ ने लकूला रोड पर चलते मिले अंपजीकृत बांके बिहारी हास्पिटल में ताला डलवा दिया। एसीएमओ ने बताया कि पंजीकृत तुलसी हास्पिटल व जीवन अस्पताल में मानक पूरे न होने के बावजूद आपरेशन से प्रसव कराए जा रहे हैं। इससे उन्होंने दोनों अस्पतालों की ओटी सील कर दी। कटियार हास्पिटल में बच्चा भर्ती मिला। इसकी लोहिया अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड से सूची मंगाकर मिलान किया जाएगा। यदि एसएनसीयू वार्ड से बच्चा लाकर इलाज करने की पुष्टि होती है तो संचालक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। इसके अलावा बीएएमएस डॉक्टर की क्लीनिक चलते मिलने पर उन्हें चेतावनी दी गई है। एसीएमओ ने कायमगंज में भी छापा मारा। वहां बिना पंजीकरण के सतगुरु अस्पताल, जनता व अरविंद पैथ लैब अवैध रूप से चलती मिली। इसमें एसीएमओ ने ताला डलवा दिया। उन्होंने बताया कि डॉ.अमित यादव व डॉ.प्रदीप कुमार शर्मा कंपिल वाले के क्लीनिक पर डॉक्टर नहीं मिले। सभी को पंजीकरण संबंधी पत्रावली के साथ तलब किया गया है। चिकित्सीय प्रमाणपत्र न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
एसीएमओ डॉ.रंजन गौतम ने सीएचसी कायमगंज का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां गंदगी देख नाराजगी जताई। बेहतर सफाई कराने के निर्देश दिए। अस्पताल में लगे कूलर में घास भी नहीं थी। उन्होंने सीएचसी प्रभारी डॉ.सरवर इकबाल को सभी व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। वहां से वापस आने के दौरान एसीएमओ ने नवाबगंज सीएचसी का निरीक्षण किया। वहां स्ट्रेचर में खून के धब्बे लगे होने पर नाराजगी जताते हुए अपने सामने साफ कराया। अस्पताल में अव्यवस्थाएं मिलने पर सीएचसी प्रभारी डॉ.लोकेश शर्मा को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।