फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   nursing home,farrukhabad news

अवैध रूप से संचालित तीन अस्पताल सील

Sat, 23 Apr 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
nursing home,farrukhabad news
कायमगंज में कृष्णा हास्पिटल सील कराते डिप्टी सीएमओ डॉ. अनुराग वर्मा। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। पुल गालिब तिराहा स्थित कृष्णा हॉस्पिटल में बुधवार रात प्रसूता की मौत के बाद स्वास्थ्य महकमा हरकत में आ गया। शुक्रवार शाम डिप्टी सीएमओ डॉ. अनुराग वर्मा ने अवैध रूप से संचालित तीन अस्पतालों को सील कर दिया। इसके बाद दो अस्पताल संचालकों और एक झोलाछाप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुल गालिब तिराहा स्थित कृष्णा हास्पिटल में शाहजहांपुर जनपद के थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव मजहरा निवासी दीपू की गर्भवती पत्नी रिंकी (28) को भर्ती कराया गया। यहां ऑपरेशन किया गया। बुधवार रात खून की कमी से महिला की मौत हो गई। परिजनों ने हंगामा काटा तो अस्पताल संचालक डॉ. पुष्पेंद्र यादव व कर्मचारी अस्पताल में ताला डालकर फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इस मामले ने तूल पकड़ा तो डिप्टी सीएमओ डॉ. अनुराग वर्मा शुक्रवार शाम कृष्णा हास्पिटल पहुंचे। अस्पताल में ताले पड़े थे। उसे सील कर दिया गया। पास में ही परी हास्पिटल चलता मिला। यहां एक प्रसूता भर्ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रसूता को अस्पताल से निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया गया और इसे भी सील कर दिया गया। कुछ दूरी पर बस स्टैंड के पास दृष्टि क्लीनिक के नाम से प्रसव केंद्र खुला मिला। इसको भी सील किया गया।
डिप्टी सीएमओ ने बताया कि तीनों अस्पताल अपंजीकृत हैं और अवैध रूप से संचालित हो रहे थे। इसके बाद स्वास्थ्य टीम गांव पचरौली पहुंची, यहां राजकुमार अवैध रूप चिकित्सीय सेवाएं करते मिले।
डिप्टी सीएमओ डॉ. अनुराग वर्मा ने कृष्णा हास्पिटल के संचालक डॉ. पुष्पेंद्र यादव, परी हास्पिटल के संचालक, गांव पचरौली के झोलाछाप राजकुमार के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा ने बताया कि तीनों के खिलाफ इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट की धारा के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
ठोस कार्रवाई के लिए उठी थी मांग
जगह-जगह अवैध नर्सिंग होम व क्लीनिक संचालित होने व अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ. विकास शर्मा ने कार्रवाई के लिए सीएमओ से मांग की थी।

अस्पताल में हंगामा होने पर मामला तूल पकड़ा तो ठोस कार्रवाई अमल में आई। उन्होंने बताया कि जिले में स्वास्थ्य संबंधी काफी खामियां हैं। सभी समस्याओं को लेकर डिप्टी सीएमओ के समक्ष पेश किया जाएगा और जनहित में जो होगा जो भी हो सकता उसे पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed