फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Now Shahjahanpur District Panchayat will manage the arrangements of Dhaighat fair

Farrukhabad News: अब शाहजहांपुर जिला पंचायत संभालेगी ढाईघाट मेले की व्यवस्था

Mon, 08 Sep 2025 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Now Shahjahanpur District Panchayat will manage the arrangements of Dhaighat fair
फर्रुखाबाद। शमसाबाद क्षेत्र के ढाईघाट मेले की जिम्मेदारी शासन से जनपद शाहजहांपुर की जिला पंचायत को सौंप दी गई है। इससे अब फर्रुखाबाद जिला पंचायत का ढाईघाट मेले से अधिकार समाप्त हो गया। इसको लेकर भी जिले में गंगा एक्सप्रेस-वे की तरह चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन


ढाईघाट गंगा तट पर माघ के पवित्र महीने में श्रद्धालु आकर कल्पवास करते हैं। मेले में करीब 50 हजार से अधिक लोगों की भीड़ रहती है। भौगोलिक ढांचे के अनुसार ढाईघाट मेले की आधी जगह जनपद में और आधा हिस्सा शाहजहांपुर में है। वहां से शाहजहांपुर का पुलिस थाना करीब 40 किमी दूर होने से सुरक्षा व्यवस्था शमसाबाद थाना पुलिस करती रही। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से भी मेले में व्यवस्थाएं की जाती रहीं।
विज्ञापन

पिछले कुछ वर्षों से शाहजहांपुर जिला पंचायत ने राजस्व वसूली पर जोर दिया। इसको लेकर खींचतान थी। अब शासन से ढाईघाट मेले का अधिकार शाहजहांपुर जिला पंचायत को सौंप दिया गया है। पंचायती राज अनुभाग-2 के उपसचिव किरेंद्र पाल सिंह ने शाहजहांपुर डीएम को आदेश जारी किया है। इसमें कहा कि माघ मेला रामनगरिया ढाईघाट का आयोजन शाहजहांपुर जिला पंचायत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले की पुलिस व प्रशासनिक व्यवस्था भी शाहजहांपुर की रहेगी। इससे अब ढाईघाट मेले पर फर्रुखाबाद जिला पंचायत का कोई अधिकार नहीं रह गया। इसको लेकर स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। लोगों का कहना कि जिले के सभी जनप्रतिनिधि भाजपा के हैं। इसके बावजूद पहले गंगा एक्सप्रेसवे जिले के हाथ से निकल गया और अब ढाईघाट मेला भी छिन गया है।

जिला पंचायत के एएमए रामगोपाल ने बताया कि शासन से ढाई घाट मेले की जिम्मेदारी शाहजहांपुर जिला पंचायत को सौंपी गई है। सभी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी जनपद शाहजहांपुर की ही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed