फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Now children's class will run on Doordarshan channel

अब दूरदर्शन चैनल पर चलेगी बच्चों की क्लास

Tue, 25 Aug 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Now children's class will run on Doordarshan channel
फर्रुखाबाद। ई-ज्ञान गंगा के माध्यम से दूरदर्शन पर समय-समय पर लेक्चर दिए जाएंगे। तीन चरणों में 10वीं व 12 वीं के छात्र-छात्राओं का कोर्स पूरा कराया जाएगा। इसको लेकर डीआईओएस ने आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों में लॉकडाउन की अवधि में वर्चुअल स्कूल ई-ज्ञान गंगा के माध्यम से संचालित करने के आदेश दिए गए हैं। डीआईओएस आदर्श त्रिपाठी ने राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्य दीपिका राजपूत को नोडल अधिकारी बनाया है। राजेपुर ब्लाक में मंगलवार को 30 प्रधानाचार्यों की मौजूदगी में ई-ज्ञान गंगा प्रोजेक्ट को लेकर बैठक की।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी दीपिका राजपूत ने बताया कि पाठ्यक्रम को तीन भागों में बांटा गया है। पहले चरण में दूरदर्शन व स्वयंप्रभा चैनल पर शिक्षकों को विषय से संबंधित वीडियो लेक्चर प्रसारित किए जाएंगे। दूसरे चरण में छात्र-छात्राएं स्वयं अध्ययन से पाठ्यक्रम को पूरा करेंगे। तीसरे चरण में प्रोजेक्ट वर्क के माध्यम से पाठ्यक्रम को पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा 10 व 12 के लेक्चर दूरदर्शन पर दोपहर एक से दो बजे तक, 2.30 बजे से 3 बजे तक, 3.30 बजे से 5 बजे तक, 5.30 बजे से 6.30 बजे तक प्रसारित होंगे। स्वयं प्रभा चैनल-22 पर कक्षा 9 से 11 के लेक्चर सुबह 11 बजे से 1 बजे तक, 4.30 बजे से 6.30 बजे तक प्रसारित किए जाएंगे। प्रधानाचार्य अनिल सिंह ने शासन की इस नीति की सराहना की है। इस दौरान राकेश गुप्ता व महेश पाल ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed