फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Notice to UPCLDF for poor quality of work

Farrukhabad News: काम की गुणवत्ता ठीक न होने पर यूपीसीएलडीएफ को नोटिस

Wed, 18 Jun 2025 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 18 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Notice to UPCLDF for poor quality of work
अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करते जिलाधिकारी। - फोटो : अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करते जिलाधिकारी।
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी ने बैठक कर एक करोड़ से अधिक लागत के विकास कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने कार्यों की गुणवत्ता ठीक न होने पर यूपीसीएलडीएफ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने एक करोड़ से अधिक लागत से जिले में चल रही 56 निर्माणाधीन योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने पर्यटन विकास निगम को पांचालघाट पर बन रहे घाट से मलवा हटाने व एजिंग में लगने वाली ईंट की गुणवत्ता सही रखने के निर्देश दिये। उन्होंने गांव ढिलावल व सिरौली पेयजल परियोजना के निर्माण की धीमी गति पर जल निगम ग्रामीण से नाराजगी जताई।
विज्ञापन

यूपीसीएलडीएफ द्वारा कराये जा रहे कार्यो की गुणवत्ता ठीक न होने से नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। यूपी सिडको के कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताने के साथ ही सीएंडडीएस को ट्रांजिट हॉस्टल पुलिस लाइन की बाउंड्री वाल तत्काल बनवाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्ण हो चुके कार्यों की नियमानुसार हस्तांतरण की कार्रवाई की जाए। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्यों में मानक व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और समय से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी अभियंता अपने प्रोजेक्ट का नियमित निरीक्षण करने के साथ ही समस्या होने पर अवगत कराएं। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र, जिला विकास अधिकारी एसके तिवारी आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed