फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Notice to more than 100 people doing illegal construction on Bandha

Farrukhabad News: बंधा पर अवैध निर्माण करने वाले 100 से ज्यादा लोगोें को नोटिस

Wed, 04 Dec 2024 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Notice to more than 100 people doing illegal construction on Bandha
फर्रुखाबाद। मेला रामनगरिया में श्रद्धालुओं को जाम से निजात दिलाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने कवायद शुरू कर दी है। बंधा पर सड़क किनारे निर्माण करने वाले 100 से ज्यादा लोगों को नोटिस देकर एक सप्ताह में निर्माण हटाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

माघ मेला रामनगरिया 13 जनवरी से शुरू हो रहा है। इसमें आने वाले श्रद्धालु कल्पवास करने तथा गंगास्नान करने के लिए दुर्वासा ऋषि आश्रम की ओर जाते हैं। सड़क किनारे ही दुकानें लगने से मेले के दौरान पूरे समय बंधा रोड पर जाम की स्थिति रहती है। यहां पर रहने वाले लोगों ने सड़क किनारे ही मकान बना लिए हैं। पिछले दिनों कलक्ट्रेट में हुई मेला समिति की बैठक में यह मुद्दा उठा। जिलाधिकारी डाॅ. वीके सिंह ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को बंधा मार्ग से अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश के बाद पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता ने मनोज पंडा, विनोद, उमेश, बटेश्वर बाबा, सुभाष, प्रदीप, रामऔतार, कृष्णानंद, राजेश, मुन्ना, कन्हैया आदि को नोटिस जारी कर दिए। नोटिस में कहा कि यूपी रोड साइड लैंड कंट्रोल एक्ट 1945 की धारा 5-6 का उल्लंघन कर सड़क के किनारे अस्थायी अतिक्रमण कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण करने वालों को सड़क के बीच से चार मीटर दोनों ओर स्थान खाली करने की चेतावनी दी गई है। ऐसा न करने वालों का अतिक्रमण विभाग की ओर से हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed