फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Not a single nomination was filed on the first day

Farrukhabad News: पहले दिन एक भी नामांकन नहीं दाखिल हुआ

Tue, 18 Apr 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 18 Apr 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Not a single nomination was filed on the first day
कायमगंज। तहसील कार्यालय में नगर पालिका सहित चार नगर पंचायतों के नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को पहले दिन चेयरमैन पद के लिए 32 नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। निकाय चुनाव में सभासद पद के लिए 137 लोगों ने पर्चे ने खरीदे हैं। पहले दिन किसी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। निकाय चुनाव हेतु तहसील कार्यालय में नगरपालिका कायमगंज, नगर पंचायत कंपिल, शमसाबाद, नवाबगंज नामांकन प्रक्रिया की व्यवस्था की गई है।पहले दिन नगरपालिका सहित किसी भी नगरपंचायत में चेयरमैन तथा सभासद पद के लिए किसी ने भी नामांकन पत्र जमा नहीं किया है।पहले दिन चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग कई लोग नामांकन स्थल पहुंचे और नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया समझी।
विज्ञापन

नगरपालिका कायमगंज में अध्यक्ष पद के लिए 7 व सभासद के लिए 50 नामांकन पत्र बिके।वहीं नगरपंचायत शमसाबाद में अध्यक्ष पद के लिए 6 व सभासद पद के लिए 46 पर्चे बिके। नगरपंचायत नबाबगंज में अध्यक्ष पद के लिए 15 और सभासद पद के लिए 24 पर्चे बिके। नगरपंचायत कंपिल में अध्यक्ष पद के लिए 4 व सभासद के लिए 17 पर्चे बिके हैं। नामांकन स्थल पर शाम तक लोगों का आना जाना बना रहा।
विज्ञापन

निकाय चुनाव हेतु तहसील कायमगंज में चल रही नामांकन स्थल का जायजा लिया।साथ ही अधीनस्थ अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के दिशा निर्देश दिए।तहसील कार्यालय में दूसरे चरण के लिए सुबह से ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई।दोपहर को डी एम संजय कुमार सिंह, एस पी अशोक कुमार मीणा वहां पहुंचे।उन्होंने नामांकन स्थल पर बने सभी कक्षों का निरीक्षण किया व आवश्यक दिशा निर्देश दिए।इसके अलावा एस डीएम संजय सिंह व सीओ सोहराब आलम को अलर्ट रहने को कहा। उन्होंने कहा किसी भी तरह सुरक्षा की कोई चूक नहीं होनी चाहिए। चेक पोस्ट स्थल पर विधिवत चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाए। इस दौरान तहसीलदार कर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed