फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Northern Railways won the title

नार्दर्न रेलवे ने जीता खिताब

Mon, 01 Feb 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Mon, 01 Feb 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Northern Railways won the title

फर्रुखाबाद। नार्दर्न रेलवे लखनऊ की टीम ने फर्रुखाबाद की टीम को दो गोल से हराकर राज्यस्तरीय हाकी प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। मुख्य अतिथि प्रभारी जिला जज भूपेंद्र सहाय ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

विज्ञापन


फतेहगढ़ में ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय हाकी प्रतियोगिता में रविवार को अंतिम दिन नार्दर्न रेलवे और फर्रुखाबाद टीम के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। दोनों टीमों के खिलाड़ियों में मैदान में कांटे की टक्कर देखने को मिली। अंत में नार्दर्न रेलवे की टीम के खिलाड़ियों ने फर्रुखाबाद टीम को एक के मुकाबले तीन गोल से हराकर जीत हासिल कर ली। खिलाड़ी फरमान को मैन ऑफ द मैच से पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि प्रभारी जिला जज ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी दी। अपर जिला जज मोहम्मद मतीन खां एवं सिविल जज राजीव रंजन ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। बुजुर्ग खिलाड़ी इसरार अहमद व लक्ष्मी नरायन साहू को अवनीन्द्र सक्सेना ने शाल ओढ़ाकर  सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाकी मैच के समापन अवसर पर जीजीआईसी की छात्राओं ने स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। संचालन निशीत सक्सेना ने किया। इस दौरान बलराम सिंह यादव, लक्ष्मण टंडन, कलाम आजाद सिद्दीकी, सेंटू यादव, अफजल खां, नदीम अहमद सिद्दीकी, रिंकू यादव, आदर्श मिश्र, सभासद रवीश द्विवेदी, गयासुद्दीन आसी, खान मोहम्मद तारिक, मोहन सक्सेना, मनोज, विनीत सक्सेना, प्रदीप जायसवाल, अनुसुइया दीक्षित, संतोष सक्सेना, मोहम्मद हलीम खां, मुजीब उल्ला खां मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed