{"_id":"5ef4e2d78ebc3e42b76cd1ec","slug":"non-willful-murder-case-filed-in-youth-s-death-farrukhabad-news-knp567594654","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की मौत में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
कायमगंज। गांव ज्योनी में एक सप्ताह पूर्व हुई युवक की मौत के मामले में उसके भाई ने गांव के चार लोगों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव ज्योनी निवासी 30 वर्षीय वीरे की 12 जून को मौत हो गई थी। परिजनों ने मारपीट में चोट लगने से हुई मौत का आरोप लगाया था। इस पर पुलिस ने अगले दिन शव का पोस्टमार्टम कराया था। अब भाई ब्रह्मदत उर्फ टुंडी ने दर्ज कराए मुकदमे में कहा कि 11 जून को गांव के पास सड़क किनारे उनका भाई वीरे पकौड़ी खा रहा था। तभी वहां गांव का शिवजी नशे की हालत में पहुंचा और भाई वीरे के दोने से पकौड़ी उठाकर खाने लगा। मना किया तो गालीगलौज करने लगा। इसके बाद वीरे वहां से कुछ दूर तालाब के पास आ गया।
शिवजी वहां भी गांव के दीपक, सुधीर व ओमकार के साथ पहुंच गया। वहां पर वीरे को गालियां दीं और मारपीट कर धक्का दे दिया। इससे उसके सिर पर चोट आ गई। प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराकर उसे घर ले गए। 12 जून को उसकी मौत हो गई। अगले दिन सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने भाई ब्रह्मदत की तहरीर पर शिवजी, दीपक, सुधीर व ओमकार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।