फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   no water supply in farrukhabad

बूंद-बूंद पानी को तरस रहे शमशेर खानी नई बस्ती के वाशिंदे, तकनीकि कमी दिखा कर शांत हो गया विभाग

Tue, 02 Jun 2020 09:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
no water supply in farrukhabad
शहर के मोहल्ला शमशेरखानी नई बस्ती में सरकारी हैंडपंप में लगा सबमर्सिबल। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद में भीषण गर्मी के दिनों में भी लोग पानी को तरस रहे हैं। जिम्मेदार नगर पालिका और जल निगम के अधिकारी इस ओर से आंख बंद किए हैं। इसका खामियाजा बस्ती के हजारों परिवार भुगत रहे हैं। हालात ये हैं कि कहीं मेन लाइनें खराब हैं, तो कहीं ट्यूबवेल पानी नहीं दे रहे। कुछ स्थानों पर तकनीकी कमी दिखाकर विभाग शांत हो गया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला शमशेर खानी में हालात बेहद खराब हैं। आसपास के चार मोहल्लों में भी जलापूर्ति बाधित है। यहां हैंडपंप भी खराब पड़े हैं। इससे लोग पानी को परेशान हैं।
विज्ञापन

मोहल्ले के मुल्ला, रफीक मास्टर, मतलू, सफीना आदि का कहना है कि कुछ लोग अपने घरों में लगे सबमर्सिबल चलाकर पानी भरने को आवाज दे देते हैं। इस पर मोहल्ले के लोग बाल्टी, डिब्बों की लाइनें लगा लेते हैं। उन्हीं के सहारे घरों में पानी मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल निगम का शहर के नगर पालिका परिषद के पास स्थित कांशीराम कालोनी में एक नलकूप लगा है। इससे मोहल्ला नौलक्खा, रकाबगंज खुर्द, छोटा बंगशपुरा, ढुइयां आदि छह मोहल्लों में जलापूर्ति होती है। यह नलकूप चार-पांच दिन से बंद पड़ा है। विभाग ने इसे सही कराने की जरूरत नहीं समझी है। इससे लोग बूंद-बूंद पानी को परेशान हैं।
शमशेर खानी नई बस्ती में एक दबंग व्यक्ति ने सरकारी हैंडपंप में सबमर्सिबल पंप डाल ली है। खुद को पानी की जरूरत होने पर वह प्रयोग करता है और उसके बाद बंद कर देता है। मोहल्ले को लोग दबंगई की वजह से विरोध करने की स्थिति में नहीं हैं।

‘कुछ मोहल्लों की शिकायत मिली है। वहां जल्द ही समस्या का समाधान कराने को जेई से कह दिया है। जल निगम के बंद ट्यूबवेल के लिए अधिशासी अभियंता जल निगम को 29 मई को पत्र भेज दिया था। अब फिर पत्र भेजेंगे।’
-रश्मि भारती, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed