फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   No sowing of maize and millet, paddy procurement to begin from November 1

Farrukhabad News: मक्का व बाजरा की बोहनी नहीं, एक नवंबर से होगी धान की खरीद

Wed, 15 Oct 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 15 Oct 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
No sowing of maize and millet, paddy procurement to begin from November 1
फर्रुखाबाद। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मक्का व बाजरा खरीद के लिए खोले गए सरकारी क्रय केंद्रों पर 10 दिन में बोहनी भी नहीं हुई। जबकि न्यूनतम समर्थन मूल्य से मंडी में सस्ते दामों में मक्का व बाजरा बिक रहा है।
विज्ञापन

एक नवंबर से जिले में 12 केंद्रों पर धान की खरीद शुरू हो जाएगी। सरकार ने किसानों को समृद्ध करने के लिए मक्का व बाजरा का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया है। इस बार मक्का का भाव 2225 से 175 रुपये बढ़ाकर 2400 रुपये प्रति क्विंटल सरकारी खरीद होगी। जबकि बाजरा का समर्थन मूल्य 1625 से 150 रुपये बढ़ाकर 2775 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

सरकारी खरीद के खाद्य एवं विपणन विभाग के चार क्रय केंद्र एक अक्तूबर को खोल दिए गए। शासन से जनपद को 100 मीट्रिक टन मक्का व 5600 मीट्रिक टन बाजरा खरीद का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल चार क्रय केंद्रों में सातनपुर मंडी, शमसाबाद, राजेपुर व कायमगंज में अभी तक खरीद के नाम पर बोहनी तक नहीं हुई। वहीं सातनपुर मंडी में आढ़तों पर मक्का 2000 रुपये प्रति क्विंटल व बाजरा 2200 रुपये क्विंटल खरीदा जा रहा है। इससे किसानों को घाटा हो रहा है। डिप्टी आरएमओ रोली सिंह ने बताया कि किसानों की पंजीकरण के साथ ही सत्यापन चल रहा है। शीघ्र ही खरीद शुरू हो जाएगी। 31 दिसंबर तक मक्का व बाजरा खरीद करने के आदेश हैं।
2369 रुपये प्रति क्विंटल होगी धान की खरीद
शासन ने इस पर धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 69 रुपये बढ़ाकर 2369 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। जबकि ग्रेड ए धान 2389 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा जाएगा। सरकारी खरीद के लिए 12 क्रय खोले जाएंगे। एक नवंबर से धान की खरीद शुरू कर दी जाएगी।
वहीं पीसीएफ की ओर से आलू विकास संघ सातनपुर मंडी, बी-पैक्स बरौन, पखना, नीबकरोरी, हरकमपुर, चिलसरा व कनासी में धान खरीद केंद्र खोला जाएगा। भारतीय खाद्य निगम का धान क्रय केंद्र मोहम्मदाबाद मंडी में खुलेगा।

ई-पॉप मशीन अंगूठे के साथ आंख भी करेगी स्कैन
क्रय केंद्राें पर मक्का, बाजरा खरीद के लिए अभी तक ई-पॉप मशीन पर किसानों का अंगूठा लगवाकर सत्यापन होता रहा। कई बार अंगूठा स्कैन न होने से किसानों को सरकारी केंद्र पर अपना उत्पाद बेचने में भी दिक्कत होती थी। अब नई व्यवस्था के तहत ई-पॉप मशीन पर आंखों की स्कैनिंग की भी सुविधा दी गई है।

इससे अंगूठा के बजाय किसान अपनीं आंखें स्कैन करवाकर भी सत्यापन करा सकेंगे। इससे खासतौर पर बुजुर्ग किसान व मजदूरों को सुविधा मिलेगी। डिप्टी आरएमओ रोली सिंह ने बताया कि चारों केंद्रों के लिए आंख स्कैन करने वाली डिवाइस आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed