{"_id":"5f1878968ebc3e9fa45f86b8","slug":"no-soldiers-could-show-the-list-of-criminals-in-their-area-farrukhabad-news-knp5726741169","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजी के सामने बीट के सिपाहियों की खुल गई पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजी के सामने बीट के सिपाहियों की खुल गई पोल
विज्ञापन
मऊदरवाजा थाने का निरीक्षण करते आईजी मोहित अग्रवाल व साथ में एसपी।
- फोटो : FARRUKHABAD
कोई भी सिपाही नहीं दिखा पाया अपने क्षेत्र के अपराधियों की सूची
फर्रुखाबाद। जिले की कानून व्यवस्था व सक्रिय व टॉपटेन अपराधियों के खिलाफ की गई कार्रवाई का जायजा लेने आए आईजी जोन को मऊदरवाजा में कोई भी बीट का सिपाही अपराधियों की सूची नहीं दिखा पाया। आईजी ने पैदल गश्त कर बिना मास्क के वाहन चला रहे लोगों के चालान करवाए। इससे पहले गेस्टहाउस में एसपी, एएसपी व सीओ के साथ बैठक कर समीक्षा की।
आईजी जोन मोहित अग्रवाल बुधवार को कानपुर से सीधे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे। उन्होंने एसपी डॉ. अनिल मिश्रा, एएसपी अजय प्रताप, सीओ सिटी मन्नीलाल गौंड, सीओ मोहम्मदाबाद सोहराब आलम, सीओ अमृतपुर राजवीर सिंह, सीओ कायमगंज राजवीर सिंह गौर के साथ बैठक की।
इसमें सक्रिय अपराधियों, टॉपटेन की सूची देखी। माफियाओं की संपत्ति के जब्तीकरण की जानकारी मांगी जो कोई अफसर नहीं दिखा सका। इसके बाद वे जिले के एकमात्र बीट प्रणाली लागू होने वाले थाने मऊदरवाजा का निरीक्षण करने पहुंचे।
विज्ञापन
यहां मेस के ऊपर टूटी टिन देखकर फाइबर की शीट लगवाने के आदेश दिए। आईजी को कोई भी बीट का सिपाही अपने क्षेत्र के शातिर बदमाशों की सूची नहीं दिखा पाया। इस पर आईजी ने नाराजगी जाहिर की। इसके बाद आईजी ने पैदल भ्रमण कर बिना मास्क के वाहन चला रहे लोगों के चालान करवाए और लोगों से मास्क लगाकर चलने की अपील भी की।