फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   No seal found in the electronic accounts of middlemen

Farrukhabad News: आढ़तियों के इलेक्ट्रानिक कांटे में नहीं लगी मिली मुहर

Thu, 09 Jan 2025 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 09 Jan 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
No seal found in the electronic accounts of middlemen
सातनपुर मंडी में जानकारी करतीं बांट माप निरीक्षक। - फोटो : सातनपुर मंडी में जानकारी करतीं बांट माप निरीक्षक।
फर्रुखाबाद। शहर की सातनपुर मंडी में किसानों से आलू कटौती किए जाने की शिकायत पर गुरुवार को बांटमाप विभाग के अधिकारियों ने छापा मार दिया। आढ़तों के इलेक्ट्राॅनिक कांटे में विभाग की मुहर न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


सातनपुर मंडी में किसानों से एक क्विंटल आलू पर 6 किलो कटौती की जा रही है। इसका भारतीय किसान यूनियन ने विरोध कर प्रशासन की मिलीभगत से खेल होने का आरोप लगाया था। इसी के चलते वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान मीनू तिवारी ने मंडी में छापा मारा।
विज्ञापन

निरीक्षक ने बताया कि उन्होंने मंडी में करीब इलेक्ट्रानिक चेक किए, किसी में मुहर नहीं लगी थी। संबंधित आढ़तियों को नोटिस जारी किये जा रहे हैं। उन्होंने आलू आढ़ती एसोसिएशन अध्यक्ष सुधीर वर्मा से वार्ता की। इस दौरान आढ़तियों ने कहा कि इलेक्ट्रानिक कांटे में मुहर लगवाने की किसी को जानकारी नहीं है। इससे निरीक्षक ने कहा कि मंडी में ही सोमवार को कैंप लगवाया जाएगा। इससे सभी आढ़ती अपने इलेक्ट्रानिक कांटे में मुहर लगवा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान मीनू तिवारी ने बताया कि उन्होंने खिमसेपुर स्थित सरकारी वेयर हाउस का भी निरीक्षण किया। हालांकि कोई अनियमितता नहीं मिली।

-------------

50 रुपये क्विंटल गिरा आलू का भाव
फर्रुखाबाद। शहर की सातनपुर मंडी में गुरुवार को करीब 80 ट्रक आलू पहुंचा। भाव में 50 रुपये गिरावट आई। आढ़तों पर 1201 से लेकर 1361 रुपये प्रति क्विंटल आलू बिक्री हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed