{"_id":"6adcfdb4898be6cb150f8fa6","slug":"no-more-than-50-firework-stalls-will-be-set-up-at-any-one-location-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-150657-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: एक स्थान पर आतिशबाजी की 50 से अधिक नहीं लगेंगी दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: एक स्थान पर आतिशबाजी की 50 से अधिक नहीं लगेंगी दुकानें
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी ने आतिशबाजी के थोक एवं फुटकर विक्रेता, निर्माता, अग्निशमन व विद्युत सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने एक स्थान पर आतिशबाजी की 50 से अधिक दुकानें न लगाने के निर्देश दिए। आतिशबाजी बिक्री के लिए जिले में आठ क्लस्टर बनाए गए हैं। हर स्थल पर रहेगा फायर टेंडर रहेगा।
जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने कहा कि प्रत्येक क्लस्टर में अधिकतम 50 दुकानें लगाई जाएं। अधिकतम 8 स्थानों पर ही आतिशबाजी बिक्री के लिए लाइसेंस दिए जाएंगे। शहर व फतेहगढ़ में एक-एक के अलावा ब्लॉक स्तर पर एक स्थान चिह्नित किया जाए। एसडीएम, सीएफओ व सीओ की कमेटी क्लस्टर के लिए स्थान निर्धारित करेंगे। वहां फायर टेंडर, एंबुलेंस उपलब्ध रहेगी। टिनशेड में दुकानें लगने के साथ ही दो दुकानों के बीच की दूरी तीन मीटर रहेगी। आबादी क्षेत्र, स्कूल/कॉलेज, रेलवे लाइन, हाईटेंशन लाइन, बाजार व फैक्ट्री से कम से कम 50 मीटर की दूरी हो। आतिशबाजी की दुकानें आमने-सामने न लगाई जाएं। एडीएम न्यायिक दिनेश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट पारुल तरार, सभी एसडीएम, सीओ, मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुभाष कुमार, ईओ विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।