फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   No injection of whooping cough in Lohia Hospital

डिप्थीरिया के इलाज के लिए लोहिया में इंजेक्शन नहीं

Wed, 31 Aug 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
No injection of whooping cough in Lohia Hospital
फर्रुखाबाद। जिले में लोहिया अस्पताल में ही काली खांसी (डिप्थीरिया) के मरीज भर्ती करने की व्यवस्था है, लेकिन इलाज के लिए इंजेक्शन नहीं हैं। इससे मरीजों को रेफर किया जा रहा है। बुधवार दोपहर तक डॉक्टर के न बैठने से बच्चों को लेकर परिजन इलाज के लिए भटकते रहे।
विज्ञापन

डिप्थीरिया एक संक्रामक बीमारी है। यह संक्रमण एक-दूसरे से फैलने के साथ फेफड़ों तक अटैक करता है। बुखार आने पर बच्चों में यह बीमारी फैलने का खतरा अधिक रहता है। डिप्थीरिया के लक्षण वाले मरीजों का प्राथमिक उपचार सीएचसी कायमगंज व कमालगंज में करने की व्यवस्था है। गंभीर मरीज को आईसीयू की जरूरत होने से लोहिया अस्पताल रेफर किया जाता है।
विज्ञापन

सीएचसी में उपचार के लिए सीएमओ ने डिप्थीरिया एंटी टॉक्सिन (डाट) इंजेक्शन की लोकल खरीद करा ली है, लेकिन लोहिया अस्पताल में यह इंजेक्शन अब तक उपलब्ध नहीं है। इससे लोहिया अस्पताल में 20 बेड का पीकू वार्ड व 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड भी बेकार साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिले डॉक्टर
लोहिया अस्पताल के पीकू वार्ड में दोपहर 12 बजे डॉक्टर मौजूद नहीं थे। कादरी गेट निवासी दुर्गा बाथम अपने बच्चे के इलाज के लिए डॉक्टर का इंतजार कर रही थीं। पूछने पर बताया कि वह 11 बजे आ गई थीं। उनके सात वर्षीय बेटे शुभ को लिवर में दिक्कत बताई जा रही है। उनके सामने तीन बच्चों के परिजन डॉक्टर न होने से लौट चुके हैं। वार्ड ब्वाय ने डॉक्टर को फोन किया, लेकिन डॉक्टर नहीं आए।
तीन बच्चे सैफई हो चुके रेफर
सीएचसी कायमगंज से तीन बच्चों को लोहिया अस्पताल और यहां से सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के इंतजाम करने के बजाय रेफर कर पल्ला झाड़ने का खेल चल रहा है।
10 बच्चों की हो चुकी डिप्थीरिया जांच
कायमगंज क्षेत्र के गांव नगला धनी व कादर दादपुर निवासी बुखार पीड़ित बच्चों को सीएचसी में भर्ती कराया गया था। एक बच्चे की मौत भी हो चुकी है। डिप्थीरिया से मौत की आशंका पर स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया और सैंपलिंग की गई। डिप्थीरिया की आशंका पर 10 बच्चों के नमूने लेकर केजीएमयू लखनऊ में जांच कराई गई। इनमें आठ बच्चों की रिपोर्ट निगेटिव आने की जानकारी दी जा रही है। जबकि दो बच्चों की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
डिप्थीरिया के लक्षण
डिप्थीरिया जीवाणु के संक्रमण से बीमारी फैलती है। इसके जीवाणु मुंह, नाक व गले में रहते हैं। खांसने और छींकने से संक्रमण फैलता है। बारिश के मौसम में जीवाणु तेजी से फैलते हैं। इलाज में देरी होने पर जीवाणु पूरे शरीर में फैल जाते हैं।
डिप्थीरिया होने पर बच्चे को बुखार आना, सांस लेने में दिक्कत, गर्दन में सूजन, ठंड लगना, खांसी आने के दौरान आवाज में काफी अंतर होना, त्वचा का रंग नीला पड़ जाना, गले में खराश व बेचैनी होने से इसकी पहचान की जा सकती है।

इंजेक्शन की भेजी गई डिमांड
शासन से डिप्थीरिया एंटी टॉक्सिन इंजेक्शन की लोकल खरीद करने के आदेश हैं। सीएमओ ने सीरम की खरीद कराई है। उन्होंने कंपनी को मांगपत्र दिया है, अभी तक सीरम उपलब्ध नहीं हो सका है। बच्चों में डीपीटी के नियमित टीका लगने से डिप्थीरिया का खतरा नहीं रहता है। पीकू वार्ड में डॉ. विवेक सक्सेना के ड्यूटी पर न होने के संबंध में जवाब मांगा जाएगा।
डॉ. राजकुमार, सीएमएस, लोहिया अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed