फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   no fear of train coming from front

रेल इंजन के पास बैरियर क के नीचे से निकलती रहीं बाइकें

Wed, 07 Jul 2021 06:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
no fear of train coming from front
सामने से आती ट्रेन का भय नहीं
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शंटिंग के लिए खैरबंद रेलवे क्रासिंग पर आया इंजन रुक गया, तो बाइकें बंद फाटक के नीचे से निकलने लगीं। भीषण गर्मी में लोग पौन घंटे तक जाम में फंसे रहे।
मालगाड़ी का इंजन बुधवार दोपहर करीब 12.48 बजे शंटिंग के लिए नगला खैरबंद क्रासिंग तक आया। वापस होने से पहले ही कासगंज की ओर से दूसरी मालगाड़ी को पांच नंबर प्लेटफार्म पर लेना था। इसलिए इंजन क्रासिंग के पास ही खड़ा कर दिया गया।
विज्ञापन

काफी देर लोग क्रासिंग खुलने का इंतजार करते रहे। भीषण गर्मी से परेशान लोगों का सब्र जवाब दे गया, तो खतरा मोल लेकर इंजन के सामने से ही क्रासिंग के नीचे से ही बाइकें निकालने लगे। गेट मैन बार-बार लोगों को ऐसा करने से रोकता रहा लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोगों ने गेटमैन से ही विवाद शुरू कर दिया, तो गेटमैन ने स्टेशन मास्टर से बात की। पता चला कि जिस मालगाड़ी को 10 मिनट में प्लेटफार्म पर आना चाहिए था, वह करीब 30 मिनट में पहुंची। इसलिए इंजन फंसा रहा।

स्टेशन अधीक्षक योगेंद्र कुमार शाक्य ने बताया कि मालगाड़ी काफी धीमी गति से आई। जब तक प्लेटफार्म पर खड़ी नहीं हो जाती, जब तक इंजन की शंटिंग नहीं हो सकती। इसलिए लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed