फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   No differences between SP and Congress: Salman Khurshid

सपा कांग्रेस के बीच कोई मतभेद नहीं: सलमान खुर्शीद

Sat, 02 Dec 2023 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 02 Dec 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
No differences between SP and Congress: Salman Khurshid
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव के दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व कांग्रेस के बीच हुई बयानबाजी से हम लोगों के बीच कोई मतभेद नहीं है, बल्कि और मजबूती आई है। चुनाव परिणामों के बाद गठबंधन के सभी दलों की बैठक होगी। इसके बाद मजबूती के साथ इंडिया गठबंधन चुनाव मैदान में उतरेगा। यह बात पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कही।
विज्ञापन

गांव पितौरा स्थित अपने कैंप कार्यालय पर उन्होंने कहा कि सपा से रिश्ता और मजबूत हुआ है। बहुत जल्द ही सपा और अन्य पार्टियां मिलकर मजबूती के साथ चुनाव में उतरेंगे। जब चावल पकाए जाते हैं, तो एक ही चावल देखा जाता है। उसका नमूना सामने आ गया है। गठबंधन में शामिल सभी दल अपने-अपने क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। गठबंधन में बसपा के शामिल होने के सवाल पर कहा कि अभी उनसे कोई बात नहीं हैं। आगे क्या होगा अभी कहा नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में स्थानीय व राष्ट्रीय सभी मुद्दे शामिल होंगे। फर्रुखाबाद से गंगा एक्सप्रेस वे चला जाना भी मुद्दा रहेगा। देर शाम आवास पर वह कार्यकर्ताओं से भी मिले। वहीं
विज्ञापन

मुफ्त होंगी जांचे
पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद ने कहा कि जल्द ही एक स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। जिसमें सभी जांचे मुफ्त कराई जाएंगी। प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान, प्रदेश सचिव जुनैद खां, जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी, ग्राम प्रधान अनिल कुमार, अरुण यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्यंजय शर्मा, अनिल मिश्रा, राशिद अली ने विचार रखे। उजैर खां, पुन्नी शुक्ला, शफाक खां, अकील लाला, आफताब खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed