फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   No crowd at the gate, the police will drop the winner till the house

मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध कराने के आदेश

Tue, 08 Mar 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
No crowd at the gate, the police will drop the winner till the house
फर्रुखाबाद। आईजी जोन ने मतगणना स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने का आदेश दिया। कहा कि मतगणना के बाद सभी विजयी प्रत्याशियों को सुरक्षित पहुंचाने की जिम्मेदारी भी पुलिस की होगी। गेट पर समर्थकों की भीड़ न एकत्र होने दी जाए।
विज्ञापन

आईजी जोन प्रशांत कुमार सोमवार शाम को जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व एसपी अशोक कुमार मीणा के साथ सातनपुर मंडी स्थित मतगणना स्थल पहुंचे। एसपी ने आईजी को बताया कि गेट नंबर एक से प्रत्याशियों, एजेंट व कर्मचारियों के आने की व्यवस्था की गई है। अन्य लोग गेट नंबर दो से ही प्रवेश कर सकेंगे। आईजी ने मतगणना स्थल पर लगाई जाने वाली मेजों के संबंध में जिलाधिकारी से जानकारी की।
विज्ञापन

ईवीएम की सुरक्षा के विषय में भी बातचीत की। बैरियर पर सघन चेकिंग के बाद ही अंदर प्रवेश कराने को कहा। आईजी ने बताया कि सुरक्षा को लेकर फोर्स के साथ दमकल की भी तैनाती की गई है। प्रत्याशियों को सुरक्षित घर पहुंचाया जाएगा। बाहर निकलने पर कोई हुटिंग नहीं कर सकेगा। एएसपी अजय प्रताप, सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह, सीओ अमृतपुर अजेय कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब कांड के खुलासे पर पीठ थपथपाई
आईजी जोन ने शराब कांड के सही खुलासे पर पुलिस अधिकारियों की पीठ थपथपाई। कहा कि घटना बड़ी थी, जिसका बड़ी सावधानी पूर्वक खुलासा किया गया। उन्होंने सभी पुलिस अफसरों को बधाई दी।

जाम के चलते तैनात रही फोर्स
सोमवार को सुबह से मंडी रोड पर जाम था। इसके चलते आईजी के आने से पहले सेंट्रल जेल चौराहे पर आईटीआई की ओर से आने वाले ट्रैक्टरों को रोक दिया गया। हर दस कदम पर सिपाही तैनात कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed