फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   No connection paper, illegal meter installed for Rs 14500

Farrukhabad News: कनेक्शन के कागज नहीं, 14500 रुपये लेकर लगाया अवैध मीटर

Wed, 24 May 2023 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 24 May 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
No connection paper, illegal meter installed for Rs 14500
ेफर्रुखाबाद। कायमगंज कस्बे में सील किया गया अवैध मीटर 14500 रुपये लेकर लगाया गया था। कनेक्शन के कोई कागज भी नहीं दिए गए। उपभोक्ता ने अधिशासी अभियंता से मामले की शिकायत कर पोल खोल दी है।
विज्ञापन

कायमगंज के मोहल्ला जटवारा निवासी गोपाल सिंह के घर पर दो वर्ष पूर्व लिए गए बिजली कनेक्शन के कोई कागज भी विभाग से नहीं दिए गए। करीब पांच माह पूर्व पुराना मीटर बदलकर दूसरा अवैध मीटर लगा दिया गया। इसकी शिकायत पर अधिशासी अभियंता ने 19 मई को मीटर सील कराकर दो मीटर रीडरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। खास बात तो यह है कि इस अवैध मीटर को ही जिम्मेदारों ने जनवरी में झटपट पोर्टल पर फीड कर गोपाल सिंह की पत्नी प्रेमशीला के नाम से कनेक्शन लेजराइज कर दिया। इसके बाद भी उपभोक्ता को कनेक्शन के कागज नहीं मिले।
विज्ञापन

गोपाल सिंह ने अधिशासी अभियंता से सोमवार को शिकायत की कि मीटर लगाने के नाम पर कस्बा के मोहल्ला मेंहदी बाग में रह रहे बिजली कर्मचारी ने मीटर लगाने के नाम पर उनसे 14500 रुपये लिए थे और कागज भी नहीं दिए थे। जिन मीटर रीडरों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है, उनसे कोई लेना-देना ही नहीं है। रुपये लेने वाला बिलिंग एजेंसी का कर्मचारी पूर्व में ही नौकरी से निकाला जा चुका है। उसी ने उनके साथ जालसाजी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता समरनाथ ने बताया कि उपभोक्ता की शिकायत मिली है। अब मामला पुलिस विभाग के पास है। इससे विवेचना में ही उपभोक्ता को अपने लिखित बयान दर्ज कराने चाहिए। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उपभोक्ता को गुमराह किया गया है। पहला मीटर सौभाग्य योजना का लगाया गया जो कंपिल क्षेत्र के पते से जारी किया गया था। जबकि दूसरा मीटर भी विभागीय न होने से अवैध था। अब मामले की जांच पुलिस विभाग के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed