फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   no band no marriage

बैंड न आने पर कन्या ने विवाह करने से किया इनकार

Wed, 13 Jul 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Wed, 13 Jul 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
no band  no marriage
शादी में हुआ हंगामा - फोटो : getty
शादी में बैंड बाजा तक नहीं लाए। ऐसी शादी करना मेरे उसूलों के खिलाफ है। यह कहकर थाना मऊदरवाजा के गांव बीसलपुर के मजरा नगला भूड़ की दुल्हन ने बारात लौटा दी। खास बात रही कि उसकी छोटी बहन की शादी भी उसी दिन थी। बारात में फूफा और अन्य बारातियों की पिटाई से नाराज दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया और बारात वापस लौट गई।
विज्ञापन



नगला भूड़ में दो बेटियों की बारात आई थी। पहली बेटी ने शादी में बैंडबाजा न आने पर नाराजगी जताई और कहा कि वह शादी नहीं करेगी। इस मामले की जानकारी मऊदरवाजा पुलिस को दी गई। दरोगा मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया लेकिन कन्या विवाह करने को राजी नहीं हुई। नतीजतन नवाबगंज के गांव डबौआ से रामशरन को अपनी बारात बिना दुल्हन के वापस ले जानी पड़ी।
विज्ञापन



वहीं दूसरी तरफ शमसाबाद थाने के फैजबाग निवासी विपिन पुत्र बबलू की मंगलवार  की रात आई थी। बारात की अगुवानी की गई और जिस समय नाश्ता बारातियों को कराया जा रहा था। उसी समय जनाती और बारातियों में मारपीट होने लगी। दूल्हे के फूफा खुशीराम और अन्य बाराती जब घायल हो गए तो बबलू ने शादी करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची मऊदरवाजा पुलिस काफी देर तक मामला रफा-दफा करती रही लेकिन बाराती धीरे-धीरे खिसक गए। बबलू का कहना था कि उसके बेटे की शादी बड़ी बहन से की जा रही थी। इस वजह से वह बारात वापस ले आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed