फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   No arrangemant, table tennis and swimming trials from 12 in farrukhabad

व्यवस्था नहीं, 12 से टेबल टेनिस और तैराकी का ट्रायल

Thu, 07 Feb 2019 11:45 PM IST
farrukhabad Published by: मनोज कुमार Updated Thu, 07 Feb 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
No arrangemant, table tennis and swimming trials from 12 in farrukhabad
स्पोर्ट्स
स्पोट् र्स हॉस्टल में दाखिले के लिए 12 फरवरी से जनपद में ट्रायल शुरू हो रहे हैं। लेकिन कुछ खेल ऐसे हैं जिनका ट्रायल लेने के लिए स्टेडियम में कोई व्यवस्था ही नहीं है।  
विज्ञापन

         
 12 फरवरी से जनपद में विभिन्न खेलों के ट्रायल शुरू होंगे। इनमें 12 साल तक के खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। यहां सफल होने वाले खिलाड़ियों को कानपुर में होने वाले मंडल स्तरीय ट्रायल में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। इसके बाद प्रदेश स्तरीय ट्रायल होगा। तब खिलाड़ियों को हॉस्टल अलाट किए जाएंगे। लेकिन कुछ खेल ऐसे हैं जिनके लिए ट्रायल लेने की व्यवस्था स्टेडियम में है ही नहीं। इसमें सबसे प्रमुख खेल टेबल टेनिस है। इसके लिए स्टेडियम में अब कोई व्यवस्था नहीं है।

विज्ञापन

 

हालांकि कुछ साल पहले तक स्टेडियम के पास ही बने ऑफीसर्स क्लब में टेनिस वाली टेबल रखी थी। उस पर लोग खेलते भी थे। बाद में स्टेडियम में ही टीटी हॉल बना कर इसकी व्यवस्था की गई। लेकिन यह हॉल अब तक चालू नहीं हो पाया। पिछले कई सालों से टेबल टेनिस की टेबल टूटने के बाद गायब हो गई। वहीं टेबल टेनिस के लिए बनाए गए हॉल को सामान रखने के लिए उपयोग में लाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जिला क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर पटेल ने बताया कि जिन खेलों के ट्रायल की व्यवस्था नहीं है। उन खिलाड़ियों को फिजिकल टेस्ट में पास होने पर मंडल स्तर के ट्रायल में भेजा जाएगा। वहां पर उनका ट्रायल हो जाएगा।  


          
तैराकी व बास्केटबाल के लिए भी नहीं है व्यवस्था            
तैराकी और बास्केटबाल भी प्रमुख खेलों में आते हैं। स्टेडियम में दोनों ही खेलों के ट्रायल के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। न ही यहां पर कोई स्वीमिंग पूल है न ही कोई बास्केटबाल कोर्ट। इसके अलावा भी कई अन्य खेलों के ट्रायल के लिए भी स्टेडियम में सुविधाएं नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed