फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Nine proposals agreed upon, the voting

नौ प्रस्तावों पर बनी सहमति, एक पर वोटिंग

Tue, 29 Mar 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Tue, 29 Mar 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Nine proposals agreed upon, the voting
कैंट बोर्ड की बैठक - फोटो : अमर उजाला
छावनी परिषद बोर्ड की बैठक में दस में से नौ प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हो गए। कम्युनिटी हाल का किराया बढ़ाए जाने के प्रस्ताव को मतदान के बाद पारित किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को छावनी परिषद कार्यालय सभागार में बोर्ड की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे कमांडेट ब्रिगेडियर कबींद्र सिंह ने सभी को होली की बधाई दी। बैठक में मासिक समीक्षा, कैंट विद्यालयों की बैठक, पेंशनरों को डीए देने के प्रस्तावों को पास कर दिया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा पीआरडी जवानों को मिलने वाला मानदेय 185 से बढ़ाकर 220 रुपये करने का प्रस्ताव भी पास हो गया। छावनी परिषद में कार्य करने के लिए श्रमिकों का वार्षिक टेंडर, फतेहगढ़ चौराहा पर पार्किंग ठेका आशीष कुमार को, नौगवां में वाहनों पर प्रवेश कर का ठेका मदनलाल को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में रखे गए प्रस्तावों में नौवें नंबर के प्रस्ताव पर सदस्यों में जोरदार बहस हुई। बोर्ड में कम्युनिटी हाल का किराया बाहरी लोगों के लिए आठ हजार से बढ़ाकर 25 हजार और छावनी क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए चार हजार से बढ़ाकर 15 हजार करने का प्रस्ताव हुआ। निर्वाचित सदस्यों वीरपाल, अजय कुमार और विजय कुमार ने किराया बढ़ाए जाने का विरोध किया।

सदस्यों ने किराए को चार हजार से बढ़ाकर छह हजार करने का नया प्रस्ताव रखा। इसको सिरे से खारिज कर दिया गया। बहुत देर तक चली चर्चा के बाद प्रस्ताव के लिए मतदान करवाए जाने पर सहमति बनी। मतदान के बाद प्रस्ताव के पक्ष में दस और विरोध में तीन वोट पड़े। इसके अलावा दो कर्मचारियों को इंक्रीमेंट देने का प्रस्ताव भी पारित हो गया।

कौशल विकास योजना के तहत छावनी क्षेत्र के बच्चों को कंप्यूटर और ब्यूटीशियन का कोर्स करवाने का प्रस्ताव भी पास हुआ। बैठक में अधिशाषी अधिकारी विनीता देशपांडेय, कर्नल डीपी प्रशांता, लेफ्टिनेंट कर्नल अयूब अहमद एन, लेफ्टिनेंट कर्नल एसएस विष्ट, मेजर अनुज, अपर जिलाधिकारी मनोज सिंघल, निर्वाचित सभासद अवंती शर्मा, अनवर जमाल, शशिमोहन, अजय कुमार, विजय कुमार और वीरपाल सिंह मौजूद रहे।


एलईडी लाइटों से जगमगाएगा छावनी क्षेत्र
 ऊर्जा संरक्षण के लिए छावनी क्षेत्र में एलईडी लाइटें लगाने का टेंडर शहर के शंाती इलेक्ट्रिकल्स को दिया गया है। छावनी परिषद के बोर्ड बैठक में अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में 60 वाट की एलईडी लगाई जाएंगी, जबकि तिराहे और चौराहों पर 72 वाट की एलईडी लगाने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed