फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Nine including SDO and JE accused of robbery

एसडीओ व जेई सहित नौ पर लूट का आरोप

Tue, 30 Aug 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Nine including SDO and JE accused of robbery
फर्रुखाबाद। ग्रामीण ने घर में घुसकर लूटपाट व बिजली का कनेक्शन काटने के आरोप में एसडीओ, जेई सहित नौ लोगों के खिलाफ कोर्ट में अर्जी दायर की है।
विज्ञापन

कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला खेम रेंगाई निवासी महेश चंद्र ने एससीएसटी कोर्ट में बिजली विभाग के एसडीओ विनोद कुमार, जेई सुरेंद्र सिंह चौहान, गांव बलीपुर निवासी शैलेंद्र उर्फ लालू व छह अज्ञात लोगों के खिलाफ याचिका दायर की है। इसमें बताया कि उसका एक किलोवाट का बिजली का कनेक्शन था।
विभाग ने बिना जानकारी दिए कनेक्शन दो किलोवाट का कर दिया। लाइनमैन शैलेंद्र उर्फ लालू घर पर आया और बिजली का बिल जमा करने के लिए कहा। 30 मई को दो किस्तों में महेश चंद्र ने शैलेंद्र उर्फ लालू को बिल के 70 हजार रुपये दे दिए। लाइनमैन ने बिल जमा करने की रसीद नहीं दी। दस अगस्त को महेश चंद्र ने लाइनमैन से रसीद मांगी तो उसने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

इस मामले में महेश चंद्र ने लाइनमैन की विभाग में लिखित शिकायत कर दी। 17 अगस्त को शैलेंद्र गांव में आया और उसने शिकायत करने पर कनेक्शन काटने की बात कही और एसडीओ व जेई सहित छह अज्ञात लोगों को बुला लिया। इन लोगों ने गाली-गलौज कर कनेक्शन काट दिया। घर में घुसकर 10 हजार रुपये व सोने-चांदी के जेवर लूट ले गए। थाने में तहरीर देने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed