{"_id":"6190065c8c81d44e56202a71","slug":"nine-including-inspector-sued-in-scst-act-farrukhabad-news-knp663810783","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पेक्टर सहित नौ पर एससीएसटी एक्ट में मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्पेक्टर सहित नौ पर एससीएसटी एक्ट में मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। महिला किसान की शिकायत पर मोहम्मदाबाद कोतवाल समेत नौ लोगों के खिलाफ जाति सूचक गाली-गलौज कर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की गई है। जांच सीओ मोहम्मदाबाद करेंगे।
गांव नगला की किसान निवासी लक्ष्मी देवी की शिकायत पद दर्ज रिपोर्ट में कोतवाल दिलीप कुमार बिंद, दरोगा अनिल कुमार, सिपाही प्रिंस व गांव निवासी ससुरालीजन गुड्डू, प्रभुदयाल, पंचम, आरती, निशा, मुकेश आरोप हैं।
लक्ष्मी का आरोप है कि 30 मई को पति सहित ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। चार्जशीट के बाद ससुरालीजनों ने समझौता कर लिया और वह ससुराल में रहने लगी।
विज्ञापन
छह जून को ससुरालीजनों ने फिर मारा पीटा। बहन शीला व भाई रामानंद के साथ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने गांव में दबिश दी लेकिन घर पर कोई नहीं मिला। पुलिस के जाने के बाद रात को ससुरालीजनों ने भाई से मारपीट कर उसके दोनों पैर तोड़ दिए। 27 अगस्त को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। कोतवाल सहित हमलावर समझौता करने का दबाव बना रहे थे। इनकार करने पर जाति सूचक गाली गलौज कर अपमानित किया। एसपी से शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं हुई तब कोर्ट में शरण ली।