{"_id":"65e0d0af7bb9159f3f0e2e14","slug":"nine-health-wellness-centers-three-more-will-be-opened-with-the-help-of-six-doctors-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-108836-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: छह डॉक्टरों के भरोसे नौ हेल्थ वेलनेस सेंटर, तीन और खुलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: छह डॉक्टरों के भरोसे नौ हेल्थ वेलनेस सेंटर, तीन और खुलेंगे
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर में छह डॉक्टरों के भरोसे नौ हेल्थ वेलनेस सेंटर चलाए जा रहे हैं। वहीं, तीन सेंटर और खोलने के शासन से आदेश दिए गए हैं। फिलहाल विभाग को अभी तक सेंटर खोलने के लिए किराए के भवन नहीं मिल सके हैं।
स्वास्थ्य विभाग में शासनादेश दरकिनार कर मनमानी व्यवस्थाएं चल रही हैं। गत वर्ष फरवरी में शासन से 12 नगरीय हेल्थ वेलनेस सेंटर खोलने के आदेश दिए गए थे। इसके लिए प्रत्येक सेंटर के लिए उपकरण व फर्नीचर सहित औसतन तीन-तीन लाख रुपये से खरीद की गई। बाद में विभाग ने समय से भवनों की तलाश नहीं कर पाई। तीन सेंटर निरस्त कर दिए गए थे। इससे नौ सेंटरों के लिए संविदा पर नौ डॉक्टरों की भर्ती की गई।
इसके बाद मनमाने रवैया के चलते तीन डॉक्टरों को नगरीय पीएचसी पर तैनात कर दिया गया। शेष बचे छह डॉक्टरों में एक डॉक्टर ने इस्तीफा दे दिया। हालात यह हैं कि इन दिनों एक डॉक्टर दो-दो हेल्थ वेलनेस सेंटर का चार्ज देख रहा है। इससे स्वास्थ्य सेवाएं कागजों तक सीमित हैं। खास बात तो यह है कि नौ हेल्थ वेलनेस सेंटरों में जोड़-जुगाड़ से आठ ही संचालित हैं, जबकि एक सेंटर का किसी को पता ही नहीं है। अब शासन से 31 मार्च तक तीन नगरीय हेल्थ वेलनेस सेंटर और खोलने के आदेश दिए गए हैं। फिलहाल कहां खुलेंगे, यह तो किराये का भवन मिलने के बाद ही तय होगा।
विज्ञापन
डॉक्टरों की तैनाती की स्थिति
नगरीय हेल्थ वेलनेस सेंटर के लिए स्वास्थ्य विभाग ने फरवरी 2023 में संविदा पर नौ डॉक्टरों की भर्ती की थी। इनमें डॉ.आकांक्षा सक्सेना को पीएचसी आईटीआई, डॉ.नूरुल हुदा को पीएचसी नौलक्खा, डॉ.सचिन कटियार को पीएचसी नवदिया में तैनात कर दिया। शेष छह डॉक्टरों में डॉ.रोहित तिवारी इस्तीफा दे चुके हैं। हेल्थ वेलनेस सेंटर मछली टोला में डॉ.नेहा सिंह, मोहल्ला रायदीपचंद्र में डॉ.पुष्पेंद्र, नरायनपुर व श्यामनगर में डॉ. रविरतन, बंधौआ व घोड़ानखास में डॉ.अतुल, हाता रोशन खां व बीबीगंज का चार्ज डॉ.अब्दुल खालिद खान के पास है।
क्या कहते हैं जिम्मेदार
एसीएमओ डॉ.सर्वेश यादव ने बताया कि तीन हेल्थ वेलनेस सेंटर खोलने के लिए किराये के भवनों की तलाश की जा रही है। उपकरण व फर्नीचर की खरीद पहले ही हो चुकी है। डॉक्टरों की मनमानी तैनाती के संबंध में वह चुप्पी साध गए।