फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Nikhil won the gold medal in the 800-meter race.

Farrukhabad News: 800 मीटर दौड़ में निखिल ने जीता स्वर्ण पदक

Wed, 30 Sep 2026 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Nikhil won the gold medal in the 800-meter race.
फर्रुखाबाद। क्षेत्रीय माध्यमिक विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीत दर्ज करने के लिए खिलाड़ियों ने ट्रैक और फील्ड पर खूब पसीना बहाया। स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोर्ट्स स्टेडियम में फर्रुखाबाद जोन की प्रतियोगिता का शुभारंभ निर्धारित समय से करीब एक घंटे देरी से हुआ।
विज्ञापन

सीनियर बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के निखिल राजपूत ने स्वर्ण, नेशनल इंटर कॉलेज श्योगनपुर के आलोक ने रजत और रितिक पाल ने कांस्य पदक जीता। सीनियर बालिका वर्ग में महावीर इंटर कॉलेज की प्रांशी प्रथम, जीजीआईसी राजेपुर की आयशा द्वितीय और दयानंद इंटर कॉलेज की निधि तृतीय रहीं।
विज्ञापन

जूनियर बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के अंकित प्रथम, स्वामी रामप्रकाश इंटर कॉलेज तिराहा मुरहास के अचल द्वितीय और श्री पुरुषोत्तम सिंह इंटर कॉलेज राजेंद्र नगर के प्रियांशु तृतीय रहे। थ्रो इवेंट में भी खिलाड़ियों ने दम दिखाया। सब जूनियर बालक वर्ग की चक्का फेंक में क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के अंकित प्रथम, भारतीय पाठशाला के आरुष द्वितीय और माता चंद्रावती इंटर कॉलेज के प्रशांक तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर बालक वर्ग की चक्का फेंक में मोहनलाल शुक्ला मालईहार के खिलाड़ी ने पहला, पंडित दीनदयाल राजकीय इंटर कॉलेज कनकापुर के शिवांक ने दूसरा और विलासो देवी इंटर कॉलेज के विनय कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। गोला फेंक में डीपीवीपी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिवओम सिंह सोलंकी, माता चंद्रावती इंटर कॉलेज के प्रशांक और डीपीवीपी के विनीत क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
इससे पहले डीआईओएस संजीव कुमार, लेखाधिकारी सुशील कुमार, संयोजक प्रधानाचार्य रजिंदर सिंह कुशवाह और सह संयोजक प्रधानाचार्य बदन सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुरू कराई।

जिला क्रीड़ा सचिव अतुल एंथोनी दास ने बताया कि विजेता खिलाड़ी जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सत्येंद्र सिंह, सुब्रत शाक्य, रजनीश शिवा, केशव गंगवार, दीपावली कुमार, सुनील कुमार, अर्जुन प्रताप सिंह, अभिषेक अवस्थी, राहुल यादव और देव नारायण सिंह ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed