{"_id":"5f7b54008ebc3e9bd406080e","slug":"new-motor-shut-off-tube-well-due-to-current-water-crisis-farrukhabad-news-knp5867110187","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नलकूप की नई मोटर में दौड़ने लगा करंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नलकूप की नई मोटर में दौड़ने लगा करंट
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के मोहल्ला बाग रुस्तम का नलकूप जनता के लिए बवाल-ए-जान बन गया है। कई साल से हालात ऐसे हैं कि ये कभी भी लगातार महीने भर नहीं चल पा रहा है। अब 15 दिन पहले लगाई गई नई मोटर में करंट आने लगा। इससे नलकूप बंद करके फिर मोटर खोल दी गई। इससे तीन-चार मोहल्लों में पानी का संकट गहरा गया है।
शहर के गुदड़ी होकर बाग रुस्तम जाने वाले रास्ते पर छोटे-बड़े दरगाह के पास एक नलकूप है। इससे बाग रुस्तम, नौलक्खा, खैराती खां, बंगशपुरा कोहना आदि मोहल्लों में पेयजलापूर्ति होती हैै। तीन महीने में इसकी मोटर तीन बार फुंक चुकी है। 15 दिन पहले नई मोटर लगाई गई। इसमें भी करंट आने लगा। इससे रविवार को नलकूप बंद कर दिया गया। सोमवार को मोटर खोली तो गई, मगर नगर पालिका ने ने दूसरी मोटर नहीं लगाई। नतीजा यह रहा कि चार मोहल्लों के लोग पानी को परेशान हो गए।
मोहल्ले के लोगों का कहना है कि एक साल में यह नलकूप आठ माह बंद रहा होगा। हम लोगों को हैंडपंपों और इधर-उधर पड़ोसियों के सबमर्सिबल से पानी भरना मजबूरी हो गया है। ईओ रविंद्र कुमार ने बताया कि कंपनी से बात हो गई है। यह मोटर वापस जाएगी और दूसरी नई आएगी। मंगलवार को दूसरी मोटर लगाकर जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी।