{"_id":"676b1c564b3610db39008d6f","slug":"nephew-got-uncle-murdered-in-land-dispute-three-arrested-including-daughter-in-law-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-118951-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: जमीन के विवाद में भतीजे ने कराई चाचा की हत्या, पुत्रवधू समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: जमीन के विवाद में भतीजे ने कराई चाचा की हत्या, पुत्रवधू समेत तीन गिरफ्तार
Wed, 25 Dec 2024 07:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 25 Dec 2024 07:25 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। रात आलू की फसल की रखवाली कर रहे वृद्ध की गोली मार कर हत्या के मामले में पुत्रवधु समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरेपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयोग किया गया तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।
थाना क्षेत्र के गांव चंदनी में शनिवार को आलू की फसल की रखवाली कर रहे पुत्तन खां की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई थी। मृतक की गर्दन पर निशान मिले थे। परिजन और पुलिस किसी जंगली जानवर के हमले से वृद्ध की मौत का कयास लगा रहे थे। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद वृद्ध के गले में बुलेट फंसी मिली थी। रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई।
पुलिस ने सीडीआर के सहारे मृतक की पुत्रवधू रुबीना बेगम और परिवार के ही फहीम खां को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु की। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि मृतक के भतीजे फहीम ने अपने एक साथी के साथ मिलकर वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस पर पुलिस ने तीसरे व्यक्ति की तलाश की।
विज्ञापन
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सोमवार को हत्या में शामिल तीसरे आरोपी रवींद्र कुमार को गांव के ही रक्षपाल के ट्यूबवेल से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने एक तमंचा, पांच जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद कर लिया। फहीम खां ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसके चाचा पुत्तन खां का उससे जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस लिए उसने साथी के साथ मिलकर चाचा की हत्या का प्लान बनाया। चाचा के खेत पर आने जाने की मुखबिरी उसकी भाभी रुबीना बेगम ने की थी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद