{"_id":"56f6d4924f1c1b932df14f7a","slug":"nekpur-engaged-in-the-jam-for-hours-hostile-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेकपुर में लगे जाम में घंटों जूझे लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेकपुर में लगे जाम में घंटों जूझे लोग
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Sun, 27 Mar 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेकपुर में बन रही सड़क पर आडे़-तिरछे खड़े टेंपों के कारण शनिवार को जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही के चलते चिलचिलाती धूप में जाम में लोग फंसे रहे।
शनिवार दोपहर नेकपुर पुल के नीचे छिबरामऊ से आ रही सवारियों को बैठाने के लिए टेंपो चालकों ने सड़क पर आड़े-तिरछे टेंपो खड़ा कर सवारियों को पकड़कर बैठाने लगे।
इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। जाम में फंसे लोग ट्रैफिक पुलिस को कोसते दिखे। इसी दौरान निकल रहे पीएसी के वाहन से जवान उतरकर पुल के नीचे पहुचे। यहां इन्होंने टेंपो चालकों को डंडे फटकार कर हड़काना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पीएसी जवानों को देखकर टेंपो चालकों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सड़क पर रखे ड्रमों को हटाकर टेंपों को सीधा कराया। टेंपो के सीधे होने के बाद धीरे-धीरे वाहन जाम से निकल सके। बताते चलें कि नेकपुर पुल के नीचे सीसी रोड का निर्माण करवाया जा रहा है। निर्माण के कारण ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाकर रूट डायवर्जन करवाया जा रहा है। लेकिन ट्रैफिक पुलिस की उदासीनता के चलते दोनों ओर से वाहनों के आने-जाने से रोज लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ रहा है।