फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Neither the maize is able to be cut nor the crop is being sown

Farrukhabad News: न मक्का काट पा रहे न फसल की हो पा रही बुआई

Sat, 08 Jul 2023 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Neither the maize is able to be cut nor the crop is being sown
कमालगंज। डेढ़ घंटे से अधिक समय तक हुई मूसलाधार बारिश ने किसानों में और भी मायूसी भर दी। वह न तो मक्का काट पा रहे हैं और न ही बरसात वाली फसल की बुआई कर पा रहे हैं। मूंगफली भी किल्ला दे रही है।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे से क्षेत्र में जबरदस्त बारिश हुई। इससे खेतों में जो नमी कम हुई थी। वह पानी की भेंट चढ़ गई। जिन किसानों ने बरसात वाली मक्का का बीज खरीद कर रख लिया है। वह मक्का नहीं बो पा रहे हैं। खाद भी नमी पकड़ रही है। जिन खेतों में मक्का अभी खड़ी है उसकी कटाई नहीं हो पा रही है। दाना वाली मक्का जो सूख रही थी, वह भी एकाएक मूसलाधार पानी से भीग गई। ककरैया गांव निवासी उन्नतशील किसान व बीज उत्पादक शरद कुमार का कहना है कि करीब 15 दिन से बारिश हो रही है। मक्का किसान तो मुसीबत में घिरे ही हैं, मूंगफली वाले किसानों का भी चैन छिन गया है। जो मूंगफली खुद नहीं पाई, उसमें खेत में ही किल्ला (अंकुरित) निकलने लगा। दाना भी फूट रहा है। जिस तरह से पानी बरसा उससे 10 दिन बुवाई हो पाना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed