{"_id":"66e9ef62e5f0a3d04c001614","slug":"negligencefarrukhabadi-zardozi-clothes-did-not-reach-ayodhya-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-103947-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: लापरवाही...अयोध्या नहीं पहुंचे फर्रुखाबादी जरदोजी परिधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: लापरवाही...अयोध्या नहीं पहुंचे फर्रुखाबादी जरदोजी परिधान
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले की पहचान और एक जिला एक उत्पाद (ओपीओडी) में शामिल जरदोजी परिधान को आगे बढ़ाने में जिला उद्योग केंद्र के अफसर ही नहीं निर्देशों को तवज्जो दे रहे हैं। न तो मेलों का प्रचार किया जा रहा है और नहीं उसे ठीक ढंग से व्यापारियों तक पहुंचाया जा रहा है। यही वजह है कि अयोध्या में शुरू हुए अनंत चतुर्दशी मेले में एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) में शामिल जरदोजी परिधानों का एक भी स्टाल नहीं पहुंच सका।
यूं तो जिले के ओडीओपी उत्पाद में शामिल जरदोजी का लहंगा फिल्मी दुनिया में खासी पहचान बना चुका है। मगर इसे और ऊंचाई के अलावा साधन संपन्न लोगों तक पहुंचाने की मंशा से सरकार ने अयोध्या के रायपुर में 17 सितंबर से 16 अक्तूबर तक एक माह के अनंत चतुर्दशी मेले में स्टाल लगाने के लिए कहा था। इसकी जिम्मेदारी जिला उद्योग केंद्र को सौंपी थी। वहीं, व्यापारियों को स्टाल लगाने के लिए तैयार करने में जिला उद्योग केंद्र ने लापरवाही बरती। यही वजह रही कि कोई भी कारोबारी अयोध्या में स्टाल लगाने को राजी नहीं हुआ।
यही नहीं 16 से 19 अक्तूबर तक हिमाचल प्रदेश के शिमला में लगने वाली एक्सपो में भी व्यापारियों के स्टाल लगाने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
कायमगंज के एक व्यापारी गए होंगे
ओडीओपी उत्पादों की जिम्मेदारी संभाल रहे उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक मोहम्मद आजम ने बताया कि कई लोगों ने आवेदन किए थे। कायमगंज के मुकेश गए होंगे। उन्हें मैसेज कर दिया था। कई काम होने की वजह से उनसे संपर्क नहीं कर सके।
-- -- -- -
सुविधाओं का नहीं रखा जाता ध्यान, जाने से फायदा नहीं : मुकेश
कायमगंज के तुर्क ललैया निवासी मुकेश ने बताया कि अयोध्या में स्टाल लगाने के लिए उनके पास मैसेज आया था। ऐसे मेलों में व्यापारियों को मिलने वाली सुविधाओं का ध्यान नहीं रखा जाता। अयोध्या में जहां मेले का आयोजन हो रहा है वह काफी पिछड़ा इलाका है। ग्रामीण क्षेत्र होने की वजह से महंगे उत्पादों के बिकने में संशय है। ऐसे स्थानों पर कोई सहूलियत नहीं मिलती है। दिक्कत अधिक होती है।
-- -- -- -
उच्चाधिकारियों से करेंगे बात: जौहरी
जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र के उपायुक्त जौहरी ने कहा कि पत्र मिला था। पत्र में स्टॉल लगाने की व्यवस्था व्यापारी को करने की बात कही गई थी। इसलिए कोई व्यापारी तैयार नहीं हुए। शिमला में अगले महीने लगने वाले एक्सपो में प्रयास कर सभी व्यापारियों को भेजा जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -