फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ND Tiwari was made the Fair Ramangria Rajkiyakaran in farrukhabad

एनडी तिवारी ने मेला श्री रामनगरिया का कराया था राजकीयकरण

Thu, 18 Oct 2018 11:22 PM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Thu, 18 Oct 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
ND Tiwari was made the Fair Ramangria Rajkiyakaran in farrukhabad
एनडी तिवारी - फोटो : अमर उजाला
चार बार के मुख्यमंत्री और एक बार राज्यपाल रहे नारायण दत्त तिवारी का फर्रुखाबाद से भी गहरा लगाव रहा है। पूर्व विधायक स्व. महरम सिंह और स्व. विमल प्रसाद तिवारी की मांग पर उन्होंने मेला श्री रामनगरिया का राजकीयकरण कराया था। वर्ष 2002 में विधानसभा चुनाव के दौरान सदर सीट से चुनाव लड़े विमल प्रसाद तिवारी की चुनावी सभा में भाग लेने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ एनडी तिवारी क्रिश्चियन इंटर कालेज ग्राउंड पर आए थे।
विज्ञापन


पूर्व विधायक स्व. विमल प्रसाद तिवारी के पुत्र आदेश तिवारी की मानें तो पहली बार वर्ष 1975 में नारायणदत्त तिवारी वित्तमंत्री के पद पर रहते हुए साध चौकी सधवाड़ा में हुए कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आए थे। उन्होंने छपाई वस्त्र निगम की घोषणा यहीं की थी और स्व. विमल प्रसाद तिवारी को अध्यक्ष बनाया था। वर्ष 1986 में नारायणदत्त तिवारी ने मेला श्री रामनगरिया में भाग लिया।
विज्ञापन


पूर्व विधायक स्व. महरम सिंह और स्व. विमल प्रसाद तिवारी की मांग पर उन्होंने मेला श्री रामनगरिया का राजकीयकरण कराया। वर्ष 2002 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, गुलाम नबी आजाद के साथ एनडी तिवारी ने विमल प्रसाद तिवारी के समर्थन में क्रिश्चियन इंटर कालेज में चुनावी सभा की थी। हालांकि इस चुनाव में निर्दल प्रत्याशी विजय सिंह ने पहली बार जीत हासिल की और विमल तिवारी चुनाव हार गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्णप्रकाश शुक्ल पुन्नी का कहना है कि एनडी तिवारी ने घुमना स्थित व्यापारी नेता इस्लाम चौधरी के भाई की दुकान से जूते भी खरीदे थे। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव आदेश तिवारी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी आखिरी बार वर्ष 2003 में उनकी बहन साधना के शादी समारोह में भाग लेने भारतीय पाठशाला इंटर कालेज आए थे। उन्होंने बताया कि वह दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती एनडी तिवारी को देखने गए थे। उसी दौरान उनका निधन हो गया। उन्होंने बताया कि एनडी तिवारी कई बार फर्रुखाबाद आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed