फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   nawabganj chc maked l1 hospital

नवाबगंज सीएचसी को एल-1 अस्पताल बनाने की तैयारी कोसों दूर

Mon, 01 Jun 2020 09:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
nawabganj chc maked l1 hospital
कोरोना संक्रमित मरीजों मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एक माह पूर्व नवाबगंज सीएचसी को 100 बेड का एल-1 अस्पताल बनाने के लिए चयनित किया गया था।
विज्ञापन

हालात ये हैं कि चिकित्साधीक्षक 23 दिन पहले से सीएमओ को आवश्यक सामान की सूची भेज चुके, लेकिन अब तक मुहैया नहीं कराया गया। इससे एल-1 अस्पताल की योजना जहां की तहां लटकी है।
एल-1 अस्पताल सीएचसी बरौन में 30 मरीजों को रखने की क्षमता है। इसमें जिले के कोरोना संक्रमित सात मरीज भर्ती हो चुके हैं।
कानपुर देहात से कोरोना संक्रमित महिला व दो मरीज कन्नौज से भी भेजे जा चुके। इससे अस्पताल के 10 बेड भर चुके हैं।
अब 20 मरीजों की क्षमता बची है। अन्य जनपदों से कोरोना संक्रमित मरीजों के पहुंचने पर तीन-चार दिन में अस्पताल के बेड भर जाएंगे। इसके बाद मरीजों को भर्ती करने का भी संकट आ सकता है।
विज्ञापन

वहीं मई की शुरुआत में नवाबगंज सीएचसी का संयुक्त निदेशक सरोज बाला ने निरीक्षण कर 100 बेड का एल-1 अस्पताल बनाने के सीएमओ को निर्देश दिए थे।
इसके बाद 8 मई को चिकित्साधीक्षक डा. सुमित सिंह शाक्य ने बीपी मशीन डिजिटल व मैनुअल, थर्मास्केनर, पल्स आक्सीमीटर, सैनिटाइजर, फागिंग मशीन, आरओ, बेड, गद्दा, चादर आदि 32 प्रकार की आवश्यक सामग्री की सूची सीएमओ कार्यालय भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी पर अब तक कोई सामग्री मुहैया नहीं कराई गई। चिकित्साधीक्षक ने बताया कि इस संबंध में वह रिमाइंडर भी भेज चुके हैं। बताया जा रहा है कि सामग्री खरीद की डिमांड लगी है।
आपूर्ति मिलते ही अस्पताल में सामग्री भेज दी जाएगी। एसीएमओ डा.दलवीर सिंह ने बताया कि शीघ्र ही सामग्री की आपूर्ति का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed