{"_id":"587bb6554f1c1bd103efe556","slug":"nation-ran-to-run-for-young-old","type":"story","status":"publish","title_hn":"रन फॉर नेशन में दौड़े युवा, बुजुर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रन फॉर नेशन में दौड़े युवा, बुजुर्ग
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Sun, 15 Jan 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
मैराथन में हिस्सा लेते सैनिक।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छावनी परिषद की ओर से रविवार को आयोजित रन फॉर नेशन दौड़ में युवक-युवतियों के अलावा बुजुर्गों ने भी हिस्सा लिया। दौड़ में भाग लेकर विकलांगों ने भी देश के प्रति अपना जज्बा दिखाया। विजेताओं को सिखलाई सेंटर कमांडेंट ब्रिगेडियर कविंद्र सिंह ने मेडल देकर पुरस्कृत किया। सुबह छावनी क्षेत्र में मैराथन का आयोजन किया गया।
दौड़ को सिखलाई रेजीमेंट के ब्रिगेडियर कविंद्र सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन में 16 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के लिए 2.5 किलोमीटर, 16 वर्ष से 50 वर्ष आयु वर्ग के पुुरुष व महिला प्रतिभागियों के लिए 5 किलोमीटर, सीनियर सिटीजन के लिए 2.5 किलोमीटर और विकलांगों के लिए 200 मीटर दौड़ का लक्ष्य रखा था।
सिखलाई बैरियर से शुरू होने वाली मैराथन में प्रतिभागियों ने पहले से ही रजिस्ट्रेशन करा लिया था। दौड़ में हिस्सा लेने के लिए सुबह से प्रतिभागियों के जमा होने से छावनी क्षेत्र में मेले जैसा माहौल हो था। सबसे पहले 16 वर्ष से कम आयु के बालक-बालिकाओं की दौड़ हुई। दौड़ सिखलाई बैरियर से शुरू होकर एमएच चौराहा, एमईएस चौराहा, टीए मंदिर, आर्मी स्कूल तिराहा होते हुए एंथोनी स्कूल तिराहे से गुजरी। दौड़ का समापन अशोक वाटिका में किया गया। इस दौरान छावनी परिषद के सीईओ हेमंत यादव, लेफ्टिनेंट कर्नल अनिल सरोत्रा, कर्नल विजय काला आदि मौजूद रहे।