{"_id":"6161dc428ebc3e626b59694a","slug":"mustard-maize-wheat-stolen-from-galla-arhatti-farrukhabad-news-knp6573483172","type":"story","status":"publish","title_hn":"गल्ला आढ़ती के यहां सरसों, मक्का, गेहूं चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गल्ला आढ़ती के यहां सरसों, मक्का, गेहूं चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। नगर के मोहल्ला गंगा दरवाजा स्थित शिवाला भवन के गल्ला आढ़ती की गोदाम में दीवार फांदकर चोर घुस गए। चोर गोदाम का ताला तोड़कर सरसों, मक्का, गेहूं की बोरियों के साथ गोलक में रखे तीन हजार के सिक्के चोरी कर ले गए। आढ़ती ने कोतवाली में सूचना दी है।
मोहल्ला लोकमन निवासी आढ़ती पंकज गुप्ता व्यापार मंडल मिश्रा गुट के खाद्यान्न ट्रेन के नगर अध्यक्ष हैं। उनकी शिवाला भवन में गल्ले की आढ़त और गोदाम है। गोदाम की पीछे की दीवारें कम ऊंची हैं और खेत हैं। शुक्रवार शाम पंकज गोदाम में ताला बंदकर घर चले गए। रात में चोर पीछे की दीवार फांदकर परिसर में घुसे और गोदाम का ताला तोड़कर गेहूं, मक्का, सरसों की बोरियां उठा ले गए। चोर गोलक से तीन हजार के सिक्के भी ले गए।
पंकज ने बताया कि चार 31 बोरी सरसों, 19 बोरी मक्का, नौ बोरी गेहूं ले गए हैं। चोरी गए माल की कीमत करीब एक लाख 67 हजार रुपये है। चौकी प्रभारी रहमत खां ने बताया कि तहरीर मिली है। ऐसा लगता नहीं है कि चोर इतना अनाज ले गए होंगे। फिर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
नकब लगाकर घर से जेवर-नगदी चोरी
पुलिस ने की जांच, कार्रवाई का दिया भरोसा
शमसाबाद। मकान में पीछे दीवार में नकब लगाकर चोर दो लाख रुपये के जेवर व नगदी ले गए। गृहस्वामी परिजनों के साथ आंगन में सो रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
थानाक्षेत्र के गांव नगला धनी निवासी जितेंद्र सिंह शुक्रवार रात परिजनों के साथ आंगन में छप्पर के नीचे सो रहे थे। रात में किसी समय चोर जितेंद्र के मकान के पीछे पहुंचे। चोरों ने मकान की दीवार में नकब लगाया और अंदर घुस गए। चोर मकान के कमरे में रखे तीन बक्से निकालकर ले गए। गांव के ही अमर सिंह के खेत में चोरों ने बक्से के ताले तोड़े। बक्से में रखे 20 हजार रुपये, एक जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी झाले, एक सोने की चेन, चार जोड़ी पायल व कीमती कपड़े चोरी कर ले गए।
खाली बक्से अमर सिंह के खेत में ही फेंक दिए। शनिवार सुबह जितेंद्र सिंह की पत्नी कमरे में गई तो बक्से गायब और दीवार में नकब लगी देखी। पत्नी की आवाज सुनकर जितेंद्र व परिवार के अन्य लोग भी जाग गए। जितेंद्र ने चोरी की सूचना थाने में दी। जानकारी मिलते ही प्रभारी एसओ आशू यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच कर आसपास के खेतों में निरीक्षण किया तो अमर सिंह के खेत में तीन खाली बक्से पड़े मिले। जितेंद्र ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिया।