फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   murder of wife and husband

Farrukhabad News: पत्नी व समधन की हत्या में पूर्व फौजी को भेजा जेल

Wed, 21 Dec 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
murder of wife and husband
फर्रुखाबाद। पत्नी व समधन की हत्या में पूर्व फौजी को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। बहू के चाचा ने पूर्व फौजी व उसके पुत्र के खिलाफ हत्या व साजिश रचने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवाजी कालोनी गली नंबर चार निवासी पूर्व सैनिक विजय शंकर श्रीवास्तव का सोमवार दोपहर बहू काजल उसकी मां सविता से विवाद हो गया। गोली लगने से पूर्व सैनिक की पत्नी सत्यवती की मौत हो गई और समधन सरिता को मूसल से प्रहार कर मार डाला था। बहू काजल भी घायल हो गई थी। बहू के चाचा दीपक बाबू ने पूर्व फौजी विजय शंकर व पुत्र माधव के खिलाफ हत्या व साजिश रचने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

पुलिस ने पूर्व फौजी विजय शंकर को मौके से ही पकड़ लिया था। हालत खराब होने पर पूर्व फौजी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पूर्व फौजी के दिल की जांच कराई गई। रिपोर्ट मिलने के बाद बुधवार को पुलिस ने पूर्व फौजी की अस्पताल से छुट्टी करवाकर कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर में कोतवाल सचिन कुमार सिंह ने पूर्व फौजी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। हिमाचल प्रदेश में तैनात पुत्र माधव घर आ गया है। मुकदमे में आरोपी होने के कारण वह पिता से मिलने नहीं पहुंचा। लोहिया अस्पताल में पिता को दूर से ही देखकर वापस चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed