{"_id":"66ce24b812a64a04b6031fd9","slug":"murder-of-an-old-man-sleeping-in-the-house-by-tying-his-hands-and-legs-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-114904-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: घर में सो रहे वृद्ध की हाथ-पैर बांध कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: घर में सो रहे वृद्ध की हाथ-पैर बांध कर हत्या
विज्ञापन
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। घर में सो रहे वृद्ध की हाथ-पैर बांध कर हत्या कर दी गई। पौत्र पड़ोस के मकान में सो रहा था। उसने साढ़े तीन घंटे बाद पुलिस को सूचना दी। घर के अंदर सामान बिखरा हुआ पाया गया। ऐसा लग रहा था कि वहां चोरी करने आए लोगों ने वारदात को अंजाम दिया हो। पुलिस ने पुत्र की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने पौत्र सहित तीन युवकों को हिरासत में लिया है।
थाना क्षेत्र के गांव सिरौली निवासी मेहंदी हसन(65) के पुत्र यूनुस, यासीन, यूसुफ कई वर्षो से परिवार सहित हरियाणा में रहकर मजदूरी कर रहे हैं। तीसरे नंबर का पुत्र सल्लू मैनपुरी में परिवार सहित रहता है। यासीन का पुत्र नौशीन बाबा मेहंदी हसन के साथ रहकर उनकी देखभाल करता था। सोमवार रात नौशीन परिवार के अन्य लोगों के साथ जन्माष्टमी पर कार्यक्रम देखने चला गया। मेहंदी हसन बरामदे में सोए हुए थे।
देर रात को जब वह घर वापस आया तो दरवाजा अंदर से बंद पाया। दीवार फांदकर नौशीन घर के अंदर घुसा। बाबा को मुंह के बल चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ पाया। बाबा के हाथ व पैर बंधे थे। घर में सामान बिखरा पड़ा था। नौशीन ने इसकी जानकारी बुआ बिजली को दी। बिजली ने भाई सल्लू को मेहंदी हसन की मौत के बारे में बताया। लगभग साढ़े तीन बजे नौशीन ने पुलिस को बाबा की हत्या किए जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन
एसओ आमोद सिंह सहित फाेरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की। नौशीन ने पुलिस को बताया कि वह पड़ोस में परिवार के अन्य युवाओें के साथ जन्माष्टमी के कार्यक्रम देखकर लौटा था। वह पास के मकान में चला गया था। पुलिस ने घर में जांच की। कोई सामान वहां से गायब नहीं पाया। मंगलवार सुबह पुलिस ने पुत्र सल्लू की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने पौत्र सहित तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुत्र सल्लू ने पुलिस को बताया कि उनके पिता की किसी से रंजिश नहीं थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। सूत्रों के मुताबिक वृद्ध की मौत सिर पर आई गंभीर चोट के कारण हुई है। उसके चेहरे व मुंह पर चोट के निशान पाए गए है। एसओ आमोद सिंह ने बताया कि वृद्ध का शव घर में मृत पाया गया। पुत्र की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। शीघ्र ही पूरी घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
पड़ोस के मकान में लगता था युवाओं का जमावाड़ा
मेहंदी हसन के पड़ोस में उनके ही परिवार के एक सदस्य का मकान है। उस मकान में युवाओं का जमावाड़ा लगता था। पड़ोसी आशनाई को लेकर पहले भी कई बार मकान में आने-जाने लाले लोगों पर प्रश्न चिन्ह लगा चुके हैं। ऐसे में पुलिस भी इसी बिंदु पर जांच कर रही है।
पुत्र भेजते थे खर्चा उससे होता था गुजारा
मेहंदी हसन के चारों पुत्र उनको जीवन यापन के लिए खर्चा भेजते थे। पौत्र नौशीन उनके साथ रहता था। वह ही बाबा के लिए खाना बनाता था। नौशीन कोई काम नहीं करता था। वह आस पास के युवाओं के साथ आवारागर्दी करता था। ऐसे में पुलिस को नौशीन की कहानी पर शक है। इसके चलते ही पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।