फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   murder

बंधक बनाकर पीट-पीटकर साले की हत्या, बहनोई घायल

Thu, 22 Jul 2021 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
murder
संकिसा (फर्रुखाबाद)। रुपये के लेनदेन के विवाद में साले-बहनोई को कारखाने में बंधक बना लिया गया। लाठी-डंडों व सरिये से पीट-पीटकर साले की हत्या कर दी गई। मारपीट में बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना में तीन नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव पिलखना निवासी अमर सिंह के घर पर मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़िया निवासी साला श्रीपाल (45) तीन दिन पहले आया था। अमर बुधवार को श्रीपाल के साथ मक्का बेचने के लिए बाइक से एटा के कस्बा सराय अगहत गया था। 13 हजार रुपये में मक्का बेचने के बाद अमर ने वहीं के सराफ संजीव जैन से झाले खरीदे और कुछ रुपये बाद में देने को कहा। रात को साले-बहनोई घर लौट रहे थे। गांव गनेशपुर चौराहे के पास गांव कुरार निवासी पुष्पेंद्र उर्फ पिंटू यादव, अखिलेश यादव, विनीत व एक अज्ञात युवक ने दोनों को रोक लिया।
विज्ञापन

पुष्पेंद्र के नौकर जितेंद्र की शादी कराने के नाम पर श्रीपाल ने 60 हजार रुपये लिए थे। श्रीपाल ने शादी भी नहीं कराई और रुपये देने में आनाकानी कर रहा था। पुष्पेंद्र साले-बहनोई को अपना नया कारखाना दिखाने का झांसा देकर साथ ले गया। कारखाने में दोनों को बंधक बनाकर लाठी-डंडों व सरिया से पीटा। अमर की जेब से रुपये, झाले निकालकर बाइक कब्जे में ले ली। रात करीब 12.30 बजे अमर के बेटे लखन को घटना की जानकारी हुुई तो वह ताऊ व गांव चंपत नगला निवासी वकील श्रीकिशन के घर पहुंचा। यहां से तीनों लोग पुष्पेंद्र के कारखाने में पहुंचे और अमर व श्रीपाल को बंधन मुक्त कराया। सभी लोग घायल श्रीपाल को सीएचसी मोहम्मदाबाद लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी अजय प्रताप, सीओ कायमगंज राजवीर सिंह व एसओ धर्वेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अमर सिंह से पूरे मामले की जानकारी की। पुलिस ने अमर सिंह के पुत्र लखन की तहरीर पर तीन नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ बंधक बनाकर हत्या करने व एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया।
सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में श्रीपाल को 36 चोटें आना बताया गया है। अधिक खून बहने से उसकी मौत हुई। एएसपी अजय प्रताप ने बताया कि आरोपी पुष्पेंद्र के नौकर जितेंद्र की शादी कराने के लिए रुपये के लेनदेन के विवाद में साले-बहनोई को बंधक बनाकर मारपीट की गई। इसमें साले की मौत हो गई। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है।

श्रीपाल की पत्नी की आठ वर्ष पहले मौत हो गई थी। उसके दो बेटी नंदिनी व मुस्कान हैं। नंदिनी की शादी हो चुकी है और मुस्कान अविवाहित है। पिता की मौत की जानकारी पर पहुंची दोनों बेटियों व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed