फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   murder

पुरानी रंजिश में मजदूर की हत्या कर शव दरवाजे पर फेंका

Thu, 07 May 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
murder
रोती बिलखती मृतका की मां। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कंपिल। रंजिश के चलते नाजुक अंगों पर प्रहार कर मजदूर की हत्या कर दी गई। आरोपी उसे ट्रैक्टर ट्राली पर लाद कर दरवाजे पर फेंक गए। भाई की तहरीर पुलिस ने गांव के दो भाइयों सहित तीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत रुदायन के मजरा गांव नंदे नगला निवासी स्व. राजाराम का 28 वर्षीय पुत्र रमेश दिल्ली में भाइयों के साथ मजदूरी करता था। लॉकडाउन में रमेश अपने भाइयों के साथ कई वर्षों बाद गांव लौटा। तब से वह गांव में ही रह रहा था। रमेश अविवाहित था। गांव के संजीव से उसकी दोस्ती थी।
विज्ञापन

बुधवार सुबह संजीव बाइक से रमेश के घर पहुंचा। भूसे के लिए बारदाना लाने की बात कहकर रमेश को बाइक पर बिठा ले गया। रात लगभग 3 बजे संजीव ट्रैक्टर ट्रॉली में बेहोशी की अवस्था में रमेश को लेकर उसके घर पहुंचा। रमेश को दरवाजे पर डालकर वह भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रॉली की आवाज सुनकर झोपड़ी में सो रहा रमेश का भाई अवधेश जाग गया। बाहर आकर देखा तो रमेश जमीन पर मिट्टी से सना पड़ा था। परिजनों ने बेहोशी की हालत में रमेश को चारपाई पर लिटा कर कपड़े उतारे। रमेश के नाजुक अंग पर गंभीर चोट लगी थी। उनसे खून बह रहा था।
रमेश की हालत देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। मौके पर ग्रामीण पहुंच गए। कुछ ही देर में रमेश की मौत हो गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों व ग्रामीणों से जानकारी की। इसके बाद आरोपी के घर दबिश दी, लेकिन आरोपी परिजनों सहित फरार हो चुका था। गुरुवार सुबह शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया।
फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने लिए। मां दुर्गा देवी रो-रो बेहाल हो गईं। अवधेश, दिनेश, उमेश व रामरतन में रमेश चौथे नंबर का था। पुलिस रमेश के संबंधों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। रामेेश का मोबाइल गायब है।

सीओ राजवीर सिंह गौर ने बताया अवेधश की तहरीर पर गांव के संजीव उर्फ संजू, उसके भाई राजीव व कासगंज थाना पटियाली निवासी नेपाल सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसमें बताया गया कि कई वर्ष पूर्व संजीव के घर डकैती पड़ी थी। उसमें रमेश के पिता राजाराम पर आरोप लगाया गया था। इससे दोनों परिवारों रंजिश चल रही थी। कुछ दिन पूर्व भी बच्चों को लेकर दोनों परिवारों में विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed