{"_id":"649739b1d53be5e9d6052cd4","slug":"murder-attempt-accused-arrested-with-country-made-rifle-farrukhabad-news-c-12-1-302611-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: हत्या प्रयास का आरोपी देशी रायफल सहित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: हत्या प्रयास का आरोपी देशी रायफल सहित गिरफ्तार
Sun, 25 Jun 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 25 Jun 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
कायमगंज। गांव रानीपुर गौर में ग्रामीण पर जानलेवा हमला कर अधमरा करने के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को देशी रायफल व कारतूसों सहित गिरफ्तार कर लिया।
तीन दिन पूर्व गांव रानीपुर गौर निवासी बादाम सिंह पर गांव जोगेंद्र उर्फ शास्त्री व अन्य लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से हमला कर अधमरा कर दिया था। नाजायज असलहों से फायर भी किए थे। इस मामले में घायल के भतीजे विवेक ने जोगेंद्र शास्त्री सहित 12 लोगों के खिलाफ बलबा, मारपीट व हत्या प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था। दरोगा अमित कुमार ने आरोपी जोगेंद्र उर्फ शास्त्री को गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास 315 बोर की देशी रायफल व 3 कारतूस बरामद हुए। अन्य 11 आरोपी अभी फरार हैं।