{"_id":"197a29d10e22df3b05317b2e1a62545e","slug":"munsif-district-court-judge-to-visit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जज ने किया मुंसिफ कोर्ट का मुआयना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला जज ने किया मुंसिफ कोर्ट का मुआयना
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sat, 21 Feb 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
जिला जज ने शनिवार को मुंसिफ कोर्ट का सालाना मुआयना किया। उन्होंने कोर्ट
विज्ञापन
परिसर में खस्ताहाल आवासों के निर्माण के लिए हाईकोर्ट को प्रस्ताव भेजे
जाने की जानकारी दी। जिला जज राजन चौधरी ने शनिवार को मुंसिफ कोर्ट का
निरीक्षण किया। उन्होंने न्यायालय के खराब फर्नीचर, जनरेटर और खस्ताहाल
आवासों का निरीक्षण किया। पत्रकारों से बातचीत में
उन्हाेंने बताया कि खस्ताहाल हाल आवासों को निष्प्रयोज्य घोषित कर उनके निर्माण का प्रस्ताव हाईकोर्ट को भेजा जा चुका है। निर्माण संबंधी सभी प्रस्तावों को हाईकोर्ट की कमेटी से स्वीकृति मिलने के बाद ही काम कराए जाने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त कोर्ट के लिए भी प्रस्ताव भेजा जा चुका है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखों का भी बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान अपर जिला जज जगदीश नरायन, आरिफ मोहम्मद, सिविल जज मुन्ना सिंह आदि मौजूद रहे।