फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Municipality will spend Rs 3.47 crore on cleaning the city

Farrukhabad News: शहर की सफाई पर 3.47 करोड़ रुपये खर्च करेगी पालिका

Thu, 26 Dec 2024 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Municipality will spend Rs 3.47 crore on cleaning the city
फर्रुखाबाद। शहर को साफ करने के लिए नगर पालिका 3.47 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इस रकम से आठ ट्रैक्टरों में चार हाइड्रोलिक, 10 ई-रिक्शा हूपर खरीदा जाएगा। यही नहीं घरों में वितरण के लिए 20 हजार कूड़ेदान भी लिए जाएंगे। इसके अलावा सीएनजी गाड़ियां, हाथ ठेला और पोर्टेबल टायलेट आदि भी खरीदे जाने की योजना है।
विज्ञापन

संसाधनों के अभाव में शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पा रही है। शाम तक कूड़े के ढेर न उठने से जनता की शिकायतें भी आम हो चुकी हैं। पालिका ने अब सफाई को चाकचौबंद बनाने के लिए 3.47 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई है। इसके तहत 54 लाख रुपये में चार ट्रैक्टर हाइड्रोलिक लोडर, 40 लाख में 180 किलो क्षमता के 100 कंटेनर, 10 लीटर क्षमता के 40 लाख रुपये में 20 हजार कूड़ेदान, 30 लाख रुपये में छह सीटर चार मोबाइल टॉयलेट, 44 लाख में चार ट्रैक्टर-ट्रॉली, 29.40 लाख में 300 हाथगाड़ी, छह लाख में पांच पोर्टेबल टॉयलेट, घर-घर कूड़ा उठाने के लिए 45 लाख से 10 ई-रिक्शे लिए जाएंगे।
विज्ञापन


शहर की पतली गलियों में बड़े वाहनों से कूड़ा उठाने में खासी दिक्कत आ रही थी। लिहाजा तीन सीएनजी संचालित थ्री-व्हीलर लिए जाएंगे। इस पर 19.65 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा चार कंटेनर प्लेसर वाहनों पर 39.20 लाख रुपये खर्च होंगे। पालिका ने इस बजट को अक्तूबर में हुई जिला स्तरीय समिति की बैठक में पास करवा लिया था। अब खरीद की देरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
पालिका इन वाहनों से कर रही सफाई
नगर पालिका फिलहाल 15 ट्रैक्टर, 25 हूपर, दो-दो डीसीएम, कॉम्पेक्टर व जेसीबी लगे होने का दावा कर रही है। इसके बावजूद शाम तक कूड़ा न उठ पाना आम बात हो गई है। इससे शहरियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


जिलाधिकारी से कार्ययोजना पास हो चुकी है। अब वाहनों की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नए वाहन आने के बाद समय से सफाई होने से आसानी होगी। -विनोद कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed